facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

America: बाइडन प्रशासन का नया नियम, बंदूक बेचने से पहले करनी होगी बैकग्राउंड की जांच

Advertisement

राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे घरेलू अपराधियों के हाथों में बंदूक नहीं आ पाएगी। हम लोगों की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।'

Last Updated- April 11, 2024 | 7:52 PM IST
Biden's summit with Arab leaders in Amman canceled after Gaza hospital explosion
Representative Image

अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन के एक नियम के अनुसार पूरे देश में हजारों आग्नेयास्त्र विक्रेताओं को ‘गन शो’ आदि में हथियारों की बिक्री करते समय खरीदारों की पृष्ठभूमि की जांच करनी होगी। यह नियम जल्द लागू किया जाएगा।

इस नियम का लक्ष्य उस खामी को समाप्त करना है, जिसके तहत बिना लाइसेंस वाले विक्रेताओं को हर साल हजारों बंदूकें बेचने की अनुमति मिलती है और वे यह सुनिश्चित करने का प्रयास नहीं करते कि जिसे हथियार बेचा जा रहा है, वह कहीं कानूनी रूप से हथियार रखने के लिए प्रतिबंधित तो नहीं है।

यह देश भर में बंदूक हिंसा की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन का नवीनतम प्रयास है। लेकिन एक विवादास्पद चुनावी वर्ष में, यह मतदाताओं, विशेष रूप से बंदूक हिंसा से अंदर तक हिल जाने वाले युवाओं को यह दिखाने का भी एक प्रयास है कि व्हाइट हाउस मौतों को रोकने की कोशिश कर रहा है।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे घरेलू अपराधियों के हाथों में बंदूक नहीं आ पाएगी। हम लोगों की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। कांग्रेस को इस काम को पूरा करना होगा और अब एक सार्वभौमिक पृष्ठभूमि जांच विधेयक पारित करना होगा।’’

अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने संवाददाताओं से कहा कि इस नियम को इसी सप्ताह अंतिम रूप दिया गया था जिसमें स्पष्ट है कि मुनाफे के लिए हथियार बेचने वालों को लाइसेंस प्राप्त करना चाहिए और पृष्ठभूमि की जांच करनी चाहिए, भले ही वे इंटरनेट पर या किसी ‘गन शो’ में या किसी ‘ब्रिक एंड मोर्टार’ स्टोर में हथियार बेच रहे हों।

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 7:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement