facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका की GDP ग्रोथ सितंबर तिमाही में बढ़कर 4.9 प्रतिशत पर पहुंची

Advertisement

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को सितंबर तिमाही के वृद्धि आंकड़े जारी करते हुए कहा कि बीती तिमाही में अर्थव्यवस्था पिछले दो वर्षों में सर्वाधिक तेज गति से बढ़ी है।

Last Updated- October 26, 2023 | 7:48 PM IST
GDP base year revision: Government considering changing the base year for GDP calculation to 2022-23 जीडीपी गणना के लिए आधार वर्ष को बदलकर 2022-23 करने पर विचार कर रही सरकार
Representative Image

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की वृद्धि दर जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 4.9 प्रतिशत रही है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को सितंबर तिमाही के वृद्धि आंकड़े जारी करते हुए कहा कि बीती तिमाही में अर्थव्यवस्था पिछले दो वर्षों में सर्वाधिक तेज गति से बढ़ी है।

इसके पहले अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2.1 प्रतिशत रही थी। अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि की दर में आई तेजी बताती है कि इसके निवासियों ने ऊंची मुद्रास्फीति, बढ़ती ब्याज दरों और मंदी की आहट से जुड़ी तमाम चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए खपत बढ़ाई है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी करता रहा है। इस समय संक्षिप्त अवधि की ब्याज दर 22 वर्षों के उच्चतम स्तर 5.4 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 7:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement