facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Argentina Election: दक्षिणपंथी जेवियर मिलेई होंगे अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति, बदलाव लाने के किए वादे

Advertisement

अर्जेंटीना के चुनाव प्राधिकरण के अनुसार राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में कुल 99.4 प्रतिशत वोट में मिलेई को 55.7 प्रतिशत और वित्त मंत्री सर्जियो मासा को 44.3 प्रतिशत वोट मिले

Last Updated- November 20, 2023 | 1:44 PM IST
Javier Milei wins Argentina's presidential election
दक्षिणपंथी नेता जेवियर माइली होंगे अर्जेंटीना के अगले राष्ट्रपति (फोटो- पीटीआई)

धुर दक्षिणपंथी जेवियर मिलेई ने रविवार को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया। अपने धुर दक्षिणपंथी लोकलुभावन चुनावी अभियान के दौरान मिलेई ने बढ़ती मुद्रास्फीति और बढ़ती गरीबी से निपटने के लिए देश में बदलाव लाने का वादा किया था।

अर्जेंटीना के चुनाव प्राधिकरण के अनुसार राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में कुल 99.4 प्रतिशत वोट में मिलेई को 55.7 प्रतिशत और वित्त मंत्री सर्जियो मासा को 44.3 प्रतिशत वोट मिले।

दक्षिण अमेरिकी देश में 1983 में लोकतंत्र की वापसी के बाद से राष्ट्रपति पद की दौड़ में यह जीत का सबसे बड़ा अंतर है। ब्यूनस आयर्स की सड़कों पर मोटर वाहन चालकों ने हॉर्न बजाकर और कई इलाकों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मनाया।

मिलेई के पार्टी मुख्यालय के बाहर ब्यूनस आयर्स शहर के एक होटल में जश्न मनाया गया जिसमें समर्थकों ने गीत-संगीत की धुन पर नाच-गाकर जश्न मनाया। लोगों ने अर्जेंटीना के झंडे और पीले गैड्सडेन झंडे को लहराया जिस पर लिखा था, ‘‘डोंट ट्रेड ऑन मी’’। इस प्रतीक को अक्सर एकजुटता दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और मिलेई ने अपने चुनावी आंदोलन में इसका जोर शोर से इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें : नई दिल्ली घोषणा के आकलन के लिए 22 नवंबर को होगा G20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन

मिलेई ने जीत के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘अर्जेंटीना का पुनर्निर्माण आज से शुरू हो रहा है।’’ उन्होंने समर्थकों से कहा, ‘‘अर्जेंटीना की स्थिति गंभीर है। हमारे देश को जिन परिवर्तनों की आवश्यकता है वे बहुत बड़े हैं। क्रमिकता के लिए कोई जगह नहीं है, हल्के उपायों के लिए कोई जगह नहीं है।’’

मिलेई के संबोधन के दौरान समर्थकों ने ‘‘आजादी, आजादी’’ के नारे लगाए। मासा की सत्तारूढ़ पेरोनिस्ट पार्टी ने हार स्वीकार कर ली और कहा कि अर्जेंटीना ने दूसरा मार्ग चुना है।

मासा ने कहा, ‘‘राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक कार्यों की गारंटी देना अब नए राष्ट्रपति की जिम्मेदारी है। मुझे आशा है कि वह ऐसा करेंगे।’’ ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर मिलेई को उनकी जीत पर बधाई दी।

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 1:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement