facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्लिंकन का पश्चिम एशिया का दौरा संपन्न, कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया

Advertisement

ब्लिंकन ने तुर्किये की राजधानी अंकारा में विदेश मंत्री हकान फिदान से मुलाकात के बाद अपना दौरा समाप्त किया।

Last Updated- November 06, 2023 | 8:28 PM IST
blinken

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गाजा में नागरिकों की स्थिति में सुधार लाने के मद्देनजर क्षेत्रीय सहमति बनाने के अपने प्रयासों में बिना किसी ठोस परिणाम के सोमवार को तुर्किये में अपना दौरा संपन्न किया। अपने प्रयासों के तहत ब्लिंकन ने पश्चिम एशिया में कई देशों के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

ब्लिंकन ने तुर्किये की राजधानी अंकारा में विदेश मंत्री हकान फिदान से मुलाकात के बाद अपना दौरा समाप्त किया। इससे पहले ब्लिंकन ने सप्ताहांत में इजराइल से जॉर्डन, वेस्ट बैंक, साइप्रस और इराक की यात्रा कर गाजा में जारी इजराइल के सैन्य अभियान के लिए ‘‘मानवीय आधार पर संघर्षविराम’’ के लिए बाइडन प्रशासन के प्रस्ताव के वास्ते समर्थन मांगा।

ब्लिंकन और फिदान ने एक-दूसरे के साथ तस्वीर खिंचवाई

अंकारा में बैठक के बाद ब्लिंकन और फिदान ने एक-दूसरे के साथ तस्वीर खिंचवाई, लेकिन दोनों नेताओं ने कोई बयान नहीं दिया। माना जा रहा है कि ब्लिंकन का तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से मुलाकात का कार्यक्रम नहीं है। एर्दोआन ने हाल में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कड़े शब्दों में आलोचना की थी।

विदेश मंत्रालय के बाहर एक इस्लामी समूह के दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने उस समय तुर्किये और फलस्तीनी झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जब ब्लिंकन और फिदान के बीच बैठक जारी थी। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच, इजराइल ने गाजा में अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। इजराइली सैनिकों के सोमवार या मंगलवार को शहर में प्रवेश करने की संभावना है, जिससे सुरंगों के विशाल नेटवर्क का उपयोग करने वाले हमास के आतंकवादियों से उनका सामना होने की संभावना है।

Also read: Snowfall in China: चीन में भारी बर्फबारी के चलते सड़क और हवाई यातायात बंद

अरब एवं मुस्लिम देशों ने तत्काल संघर्षविराम का आह्वान किया

इजराइली हमले में गाजा में आम नागरिकों की बढ़ती संख्या के बीच अरब एवं मुस्लिम देशों ने तत्काल संघर्षविराम का आह्वान किया है, जिसे इजराइल ने नकार दिया है। इससे पहले, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को वेस्ट बैंक में फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को आश्वस्त करने की कोशिश की कि अमेरिकी प्रशासन गाजा के नागरिकों की स्थिति में सुधार लाने के प्रयास तेज कर रहा है और उन्होंने जोर दिया कि संघर्ष के बाद क्षेत्र में जो भी होगा, उसमें फलस्तीनियों की मुख्य भूमिका होनी चाहिए।

बाद में ब्लिंकन इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के साथ बातचीत करने के लिए बगदाद रवाना हुए। इराक और अन्य स्थानों पर ईरान समर्थित मिलिशिया के क्षेत्र में अमेरिकी बलों पर हमले बढ़ रहे हैं। बगदाद से ब्लिंकन तुर्किये रवाना हुए थे। बिना किसी पूर्व घोषणा के ब्लिंकन ने कड़ी सुरक्षा के बीच बख्तरबंद वाहनों से रामल्ला की यात्रा की।

इजराइल ने युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव पर विचार करने से इनकार किया

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा के नागरिकों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव पर विचार करने से इनकार कर दिया है। ब्लिंकन ने रविवार को पत्रकारों से इस मामले पर कहा, ‘‘यह एक प्रक्रिया है। इजराइल ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं कि मानवीय संघर्षविराम कैसे काम करेगा। हमें उन सवालों का जवाब देना होगा जिसमें यह भी शामिल है कि संघर्षविराम से हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों पर क्या असर पड़ेगा। हम उस पर काम कर रहे हैं।’’

ब्लिंकन ने वेस्ट बैंक में अब्बास से ऐसे वक्त में मुलाकात की जब उसी दिन इजराइली विमानों ने गाजा में दो शरणार्थी शिविरों पर बमबारी की जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हो गयी। रामल्ला में ब्लिंकन के आने की खबर फैलने के बाद बड़ी संख्या में फलस्तीनियों ने इजराइल युद्ध को अमेरिका द्वारा दिए जा रहे समर्थन के विरोध में प्रदर्शन किए। कैमरों के सामने एक-दूसरे का अभिवादन करते समय न तो ब्लिंकन और न ही अब्बास ने कुछ बोला और उनकी बैठक के बाद कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया।

Also read: Israel-Hamas War: इजराइली बलों ने गाजा सिटी को घेरा, उत्तरी हिस्से को दक्षिण हिस्से से किया अलग

संघर्ष विराम की कोशिश जारी

ब्लिंकन ने बगदाद में कहा कि फलस्तीनी प्राधिकरण ‘‘वेस्ट बैंक में स्थिरता बनाए रखने की कोशिश में वहां बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह काफी अहम है क्योंकि कोई भी वेस्ट बैंक या कहीं अन्य कोई संघर्ष नहीं चाहता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी इस पर सहमत हुए कि गाजा, वेस्ट बैंक और ‘‘आखिरकार’’ फलस्तीन के भविष्य को आकार देने में ‘‘फलस्तीनी आवाज को केंद्र में होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि फलस्तीनी प्राधिकरण उन आवाजों का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि वह एक अग्रणी भूमिका निभाएं।’’

फलस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘वफा’ के अनुसार, अब्बास ने कहा कि फलस्तीन प्राधिकरण इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के ‘‘व्यापक राजनीतिक समाधान’’ के तौर पर ही गाजा में सत्ता संभालेगा। उन्होंने गाजा में इजराइल की बमबारी को ‘‘नरसंहार’’ बताया और ब्लिंकन से ‘‘उन्हें (इजराइल) ऐसे अपराध करने से तत्काल रोकने’’ का अनुरोध किया। बगदाद में ब्लिंकन ने अमेरिकी बलों की सुरक्षा को लेकर बातचीत की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान समर्थित मिलिशिया के हमले, धमकियां पूरी तरह अस्वीकार्य है और हम अमेरिकी कर्मियों की रक्षा के लिए हरसंभव आवश्यक कदम उठाएंगे।’’

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 8:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement