facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

China Floods: बीजिंग के आसपास बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 27 लापता

Advertisement

चीन में हालिया इतिहास की सबसे विनाशकारी बाढ़ 1998 में आई थी जब 4,150 लोगों की मौत हो गई थी।

Last Updated- August 01, 2023 | 8:19 PM IST
China Floods: 20 killed, 27 missing in floods around Beijing

चीन की राजधानी बीजिंग के आसपास के क्षेत्रों में कई दिन से हो रही भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लापता हैं। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी।

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि भारी बारिश के कारण रेलवे स्टेशनों को बंद करना पड़ा है और प्रभावित लोगों को स्कूलों में आश्रय दिया गया है। इसने कहा कि बाढ़ का पानी लोगों के घरों में भर गया है और सड़कें टूट गई हैं।

बीजिंग में सामान्य तौर पर मौसम शुष्क रहता है और मध्यम स्तर की बारिश ही होती है। ऐसे में पिछले दिनों हुई भारी बारिश यहां के लिए असामान्य है। उत्तरी चीन के अन्य हिस्सों में भी शायद ही कभी इतनी भारी बारिश होती है।

Also read: China ने Qin Gang को विदेश मंत्री पद से हटाया, Wang Yi लेंगे उनका स्थान

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने स्थानीय सरकारों को फंसे हुए लोगों को बचाने और संपत्ति संबंधी क्षति को कम करने के लिए “पूरी ताकत” लगाने का आदेश जारी किया। चीन में हालिया इतिहास की सबसे विनाशकारी बाढ़ 1998 में आई थी जब 4,150 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 8:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement