facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

COP28: फॉसिल फ्यूल के इस्तेमाल को खत्म करने से जुड़े ऐतिहासिक समझौते पर बनी सहमति

Advertisement

सीओपी28 के अध्यक्ष सुल्तान अल-जाबेर ने दो सप्ताह से अधिक की चर्चा के बाद दुबई में एक पूर्ण सत्र को संबोधित किया।

Last Updated- December 13, 2023 | 5:00 PM IST
COP28
Representative Image

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (संरा सीओपी28) में वार्ताकार बुधवार को इस बात पर सहमत हुए कि दुनिया को धरती को गर्म करने वाले जीवाश्म ईंधन के उपयोग की बजाय ऊर्जा प्राप्त करने के तरीके में बदलाव करना चाहिए।

इसे दुनिया को संचालित करने के तरीके को बदलने के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, सवाल यह है कि यह कितना जल्दी होगा और इस बदलाव के लिए भुगतान कौन करेगा। सीओपी28 के अध्यक्ष सुल्तान अल-जाबेर ने दो सप्ताह से अधिक की चर्चा के बाद दुबई में एक पूर्ण सत्र को संबोधित किया।

इस चर्चा के दौरान धारती के तापमान में वृद्धि को पूर्व औद्योगिक काल के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के उपाय ढूंढ़ने की कोशिश करने का प्रयास देशों ने किया। हालांकि, वार्ता जीवाश्म ईंधन के उपयोग को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की वकालत करने वाले देशों तथा तेल, गैस और कोयले का उपयोग जारी रखने की वकालत करने वाले देशों के बीच विभाजित नजर आई।

नये प्रस्ताव में जीवाश्म ईंधन को “चरणबद्ध तरीके से खत्म करने” की मांग का जिक्र नहीं है, जिसके लिए 100 से अधिक देशों ने अनुरोध किया था।

प्रस्ताव में उचित, व्यवस्थित और न्यायसंगत तरीके से ऊर्जा प्रणालियों में जीवाश्म ईंधन से दूरी बनाकर दूसरा तरीका अपनाने तथा इस महत्वपूर्ण दशक में कार्रवाई में तेजी लाने का आह्वान किया गया है। यह परिवर्तन इस तरह से होगा कि दुनिया 2050 में निवल शून्य (नेट जीरो) ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल कर ले और जलवायु विज्ञान के निर्देशों का पालन करे।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement