facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हांगकांग और चीन के बीच यात्रा के लिए अब नहीं किया जाएगा COVID-19 टेस्ट

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 1:07 PM IST
LTC Rule Changed: Central employees should pay attention… Change in LTC rules, know what is the update.

हांगकांग और चीन के बीच यात्रा के लिए अब कोविड-19 संबंधी जांच कराने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

हांगकांग के नेता जॉन ली ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सोमवार से हांगकांग और चीन के बीच यात्रा पूरी तरह से बहाल हो जाएगी।’’

ली ने बताया कि यात्रियों के लिए जो संख्या निर्धारित की गई थी, वह भी समाप्त हो जाएगी और सभी सीमा चौकियां अगले सप्ताह खोल दी जाएंगी। ली द्वारा हांगकांग में पर्यटकों को आकर्षित करने के मकसद से एक ‘पर्यटन अभियान’ की शुरुआत करने के एक दिन बाद यह घोषणा की गई है।

इस अभियान के तहत हांगकांग की यात्रा के लिए चुनिंदा पर्यटकों को 5,00,000 मुफ्त हवाई टिकट भी दिए जाएंगे। चीन ने आठ जनवरी को हांगकांग के साथ यात्रा पाबंदियों में ढील दी थी। उसने हांगकांग से चीन आने वाले यात्रियों के लिए पृथक-वास में रहने की अनिवार्यता समाप्त कर दी थी, लेकिन यात्रियों की संख्या 50,000 तक सीमित रखी थी।

हांगकांग और चीन के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि छह फरवरी से चीन और हांगकांग के बीच यात्रा करने वाले लोगों को कोविड-19 संबंधी जांच कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। केवल यात्रा से पिछले सात दिन में विदेश यात्रा करने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी, जो उनके संक्रमित न होने की पुष्टि करे।

पाबंदियां हटाने के बावजूद हांगकांग के पर्यटन उद्योग को पटरी पर लौटने में अभी लंबा सफर तय करना पड़ सकता है। साल 2022 में हांगकांग में करीब 6,05,000 पर्यटक पहुंच थे, जो 2021 के मुकाबले छह गुना अधिक थे, लेकिन 2019 की तुलना में 90 प्रतिशत कम।

वैश्विक महामारी के प्रकोप से पहले 2019 में 5.59 करोड़ लोगों ने हांगकांग की यात्रा की थी।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 1:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement