facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महंगाई कम होने के बावजूद बैंक ऑफ इंग्लैंड ने प्रमुख ब्याज दर को स्थिर रखा

Advertisement

एक दिन पहले अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने भी प्रमुख ब्याज दर को यथावत रखा था।

Last Updated- March 21, 2024 | 7:47 PM IST
बैंक ऑफ इंग्लैंड ने चुनाव से पहले नीतिगत दर को 5.25 प्रतिशत पर कायम रखा, Bank of England kept the policy rate at 5.25 percent before the elections

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने मुद्रास्फीति दर में गिरावट होने के बावजूद गुरुवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर को 16 साल के उच्चतम स्तर 5.25 प्रतिशत पर कायम रखा। हालांकि, वित्तीय बाजार पहले से ही काफी हद तक इस फैसले की उम्मीद कर रहे थे।

एक दिन पहले अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने भी प्रमुख ब्याज दर को यथावत रखा था। लेकिन फेडरल रिजर्व के उलट बैंक ऑफ इंग्लैंड ने आने वाले महीनों में ब्याज दरों में कटौती करने को लेकर अधिक स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं।

Also read: Japan: कार, मशीनरी की मजबूत मांग से फरवरी में जापान का एक्सपोर्ट 8% बढ़ा

दूसरी ओर स्विस नेशनल बैंक गुरुवार को हैरान करने वाला कदम उठाते हुए अपनी मुख्य ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटा दिया। ब्रिटेन में ब्याज दरें कम होने की बाजार की उम्मीदों को बुधवार को इस खबर से बल मिला कि फरवरी में मुद्रास्फीति 2.5 साल के निचले स्तर 3.4 प्रतिशत पर आ गई है। यह दर बैंक ऑफ इंग्लैंड के दो प्रतिशत के मुद्रास्फीति लक्ष्य से अधिक दूर नहीं है।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 7:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement