facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EFTA: स्विटजरलैंड की कई कंपनियां आना चाह रही भारत, चॉकलेट से लेकर ई-बसों की मैन्युफैक्चरिंग तक का इरादा

Advertisement

भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह EFTA ने 10 मार्च को एक व्यापार समझौते - व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (TEPA) पर हस्ताक्षर किए थे।

Last Updated- March 17, 2024 | 3:07 PM IST
India limits market access in financial services to EFTA countries EFTA देशों को वित्तीय सेवाओं के लिए तरजीही राष्ट्र का दर्जा नहीं, क्या है भारत के इस कदम का मतलब?

चॉकलेट बनाने वाली कंपनी बैरी कैलेबाउट समूह (Barry Callebaut Group) और प्रौद्योगिकी कंपनी बुहलर (Buhler) सहित स्विट्जरलैंड की कई कंपनियां भारत में निवेश करने की इच्छुक हैं। स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की मंत्री हेलेन बडलिगर (Helene Budliger) ने यह बात कही।

बडलिगर ने कहा कि एचईएसएस ग्रीन मोबिलिटी (HESS Green Mobility ) का इरादा 2025 तक भारत में लगभग 3,000 इलेक्ट्रिक बसों की मैन्युफैक्चरिंग करने का है। इसके लिए अगले छह से आठ वर्षों में 11 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चॉकलेट मैकर बैरी कैलेबाउट ग्रुप 2024 तक भारत में अपनी तीसरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चालू करने के लिए तैयार है। इसके साथ पिछले करीब पांच वर्षों में कंपनी का भारत में निवेश पांच करोड़ डॉलर से अधिक हो जाएगा। इसी तरह प्रौद्योगिकी समूह बुहलर अगले दो से तीन साल में 2.3 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त निवेश करेगा।

उन्होंने कहा, ‘हमें भारत में निवेश करने की इच्छुक कई स्विस कंपनियों के बारे में पता है। इनकी सूची बहुत लंबी है, लेकिन उनमें से कुछ के नाम साझा करने की खुशी है… कई छोटी स्विस कंपनियां हैं, जो भारतीय बाजार में आना चाहती हैं।’

भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह EFTA ने 10 मार्च को एक व्यापार समझौते – व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (TEPA) पर हस्ताक्षर किए थे। इन देशों में आइसलैंड, लीशटेंस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। इस समझौते में भारत को समूह के सदस्य देशों से 15 वर्षों में 100 अरब डॉलर की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धता प्राप्त हुई है।

स्विट्जरलैंड ने कहा है कि TEPA के लिए संसदीय अनुमोदन की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी। भारत और EFTA आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए जनवरी, 2008 से आधिकारिक तौर पर टीईपीए पर बातचीत कर रहे थे।

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 3:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement