facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Donald Trump की जीत के लिए Elon Musk ने खोल दिया पिटारा, खर्च कर डाले इतने करोड़ रुपये

Advertisement

मस्क ने लगातार ट्रम्प का समर्थन किया है। यहां तक ​​कि पूर्व राष्ट्रपति को टेक्सास में स्पेसएक्स रॉकेट लॉन्च देखने के लिए इन्वाइट किया है।

Last Updated- December 07, 2024 | 1:51 PM IST

टेस्ला के मालिक अरबपति ईलॉन मस्क (Elon Musk) ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को जितवाने के लिए कम से कम 270 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। इसी के साथ वह देश में सबसे बड़ा पोलिटिकल डोनेशन करने वाले व्यतक्ति बन गए हैं।

नॉन-प्रॉफिट आर्गेनाईजेशन ओपनसीक्रेट्स के डेटा से पता चलता है कि मस्क का योगदान 2010 के बाद से किसी भी एक राजनीतिक डॉनर के खर्च से अधिक रहा। ट्रम्प के मुखर समर्थक मस्क ने उनके राष्ट्रपति अभियान की फंडिंग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें डोर टू डोर, कैंपेन और रैलियों में उपस्थिति जैसे अभियान की फंडिंग शामिल है।

अपने फाइनेंशियल सपोर्ट के साथ मस्क ने ट्रम्प के आने वाले प्रशासन में लागत में कटौती करने वेक एडवाइजर की भूमिका हासिल कर ली है। उल्लेखनीय है कि ट्रम्प को चुनावी दौड़ में आगे बढ़ाने और गति देने में मदद करने में मस्क के प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं।

सबसे ज्यादा पॉलिटिकल चंदा देने वाले टीम मेलन से आगे निकले मस्क

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में मस्क के 270 मिलियन डॉलर के योगदान ने रिपब्लिकन डोनर टिम मेलन द्वारा निर्धारित पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने लगभग 200 मिलियन डॉलर का योगदान दिया था।

फेडरल इलेक्शन कमीशन में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, मस्क ने अमेरिका राष्ट्रपति उम्मीदवार ट्रम्प को 238 मिलियन डॉलर का दान दिया। इसके अलावा 20 मिलियन डॉलर आरबीजी पीएसी को भी दिए गए। इसका उद्देश्य विज्ञापन के जरिए गर्भपात को लेकर ट्रम्प के रुख को नरम दिखाना था।

मस्क और ट्रम्प के बीच मजबूत संबंध

मस्क ने लगातार ट्रम्प का समर्थन किया है। यहां तक ​​कि पूर्व राष्ट्रपति को टेक्सास में स्पेसएक्स रॉकेट लॉन्च देखने के लिए इन्वाइट किया है। ट्रंप द्वारा नव निर्मित सरकारी एफिशिएंसी डिपार्टमेंट (DOGE) का नेतृत्व करने के लिए मस्क को चुनने से दोनों के बीच संबंध और गहरे हो गए हैं।

Advertisement
First Published - December 7, 2024 | 1:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement