facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Emerging market: चीन छूटा पीछे, निवेशकों को ज्यादा भा रही भारत की मार्केट

Advertisement

Invesco की रिपोर्ट के मुताबिक, महंगाई और वास्तविक ब्याज दरों के दौर में निवेशक अपने पोर्टफोलियो को नए सिरे से व्यवस्थित कर रहे हैं

Last Updated- July 10, 2023 | 7:12 PM IST
India seen as major beneficiary as supply chains migrate from China

भारत ने निवेश के लिहाज से सर्वाधिक आकर्षक उभरते बाजार (emerging market) के तौर पर चीन को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया भर के प्रमुख केंद्रीय बैंकों एवं सरकारी संपत्ति कोष के एक सर्वे में यह निष्कर्ष सामने आया है।

वैश्विक निवेश प्रबंधन फर्म ‘इन्वेस्को’ (Invesco Global Sovereign Asset Management Study) की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि 21,000 अरब डॉलर की संपत्ति रखने वाले 57 केंद्रीय बैंकों एवं 85 सरकारी संपत्ति कोष के एक सर्वेक्षण में सर्वाधिक आकर्षक उभरते बाजार के रूप में चीन के बजाय भारत को चुना गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को अपने सुधरी हुई कारोबारी एवं राजनीतिक स्थिरता, अनुकूल जनांकिकी, नियामकीय पहल और सरकारी निवेशकों के लिए दोस्ताना मौहाल होने से तेजी से सकारात्मक रूप में देखा जाने लगा है। इस रिपोर्ट को केंद्रीय बैंकों एवं सरकारी संपत्ति कोषों के 142 मुख्य निवेश अधिकारियों के विचारों के आधार पर तैयार किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऊंची महंगाई दर और वास्तविक ब्याज दरों के दौर में निवेशक अपने पोर्टफोलियो को नए सिरे से व्यवस्थित कर रहे हैं। सरकारी संपंत्ति कोषों को निश्चित आय और निजी ऋण पसंद है जबकि भारत जैसे उदीयमान बाजार अपनी मजबूत जनांकिकी, राजनीतिक स्थिरता और सक्रिय नियमन से निवेश के प्रमुख गंतव्य बनकर उभरे हैं।

रिपोर्ट कहती है, “उदीयमान बाजारों के बीच भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए सरकारी निवेशकों के हित का अधिक संवर्द्धन किया है।”

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकारी निवेशकों को पसंद आने वाली खासियत से लैस है। इसका नतीजा यह हुआ है कि भारत अब उदीयमान बाजार में निवेश के लिए सर्वाधिक आकर्षक बाजार के तौर पर चीन को पीछे छोड़ दिया है।

भारत मेक्सिको एवं ब्राजील समेत उन देशों में शामिल है जो घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय मांग पूरी करने के लिए विदेशी कॉरपोरेट निवेश में बढ़ोतरी से लाभान्वित हो रहे हैं।

रिपोर्ट कहती है कि निवेश बढ़ाने के लिए आकर्षक उदीयमान बाजार (उभरता बाजार) के पैमाने पर भारत और दक्षिण कोरिया सर्वाधिक आकर्षक गंतव्य बने हुए हैं।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 7:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement