facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्लोबल साउथ ‘मानसिकता, एकजुटता और आत्मनिर्भरता’ से संबंधित: विदेश मंत्री जयशंकर

Advertisement

जयशंकर युगांडा और नाइजीरिया के दौरे के अंतिम चरण में नाइजीरिया पहुंचे हैं।

Last Updated- January 22, 2024 | 8:11 PM IST
Global South related to 'mentality, solidarity and self-reliance': External Affairs Minister Jaishankar ग्लोबल साउथ 'मानसिकता, एकजुटता और आत्मनिर्भरता' से संबंधित: विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि ग्लोबल साउथ ‘मानसिकता, एकजुटता और आत्मनिर्भरता’ से संबंधित है। जयशंकर ने ‘नाइजीरियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स’ (NIIA) में ‘भारत और ग्लोबल साउथ’ विषय पर चर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि आज वैश्विक एजेंडा पुनर्संतुलन और बहुध्रुवीयता को बढ़ावा देना है ताकि दुनिया को उसकी प्राकृतिक विविधता के साथ स्थापित किया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘समसामयिक चुनौतियां प्रभुत्व के पुराने रूपों के साथ-साथ नए आर्थिक संकेंद्रण से उत्पन्न होती हैं… ग्लोबल साउथ एक ‘मानसिकता, एकजुटता और आत्मनिर्भरता’ से संबंधित है।’’

मंत्री ने कहा कि पिछले दशक में हुए बदलाव ने ‘‘भारत को एक उदाहरण, भागीदार और योगदानकर्ता बनने में सक्षम बनाया है।’’

‘ग्लोबल साउथ’ का इस्तेमाल उन देशों के लिए किया जाता है जो विकासशील और अल्पविकसित हैं तथा अधिकतर दक्षिणी गोलार्ध में अवस्थित हैं।

जयशंकर युगांडा और नाइजीरिया के दौरे के अंतिम चरण में नाइजीरिया पहुंचे हैं। वह युगांडा में अयोजित गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद रविवार को नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे।

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 8:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement