facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

15 महीने की सजा, 2 घंटे में रिहा; साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के लिए सरकार ने ही चल दी चाल!

Advertisement

साउथ अफ्रीका की मुख्य विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक अलायंस के नेता John Steenhuisen ने कहा, ‘आश्चर्य, आश्चर्य, वह एक नई नीति के पहले लाभार्थी हैं

Last Updated- August 11, 2023 | 8:11 PM IST
Former South African President Zuma taken back to prison and released again within 2 hours

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को उनकी पैरोल अवैध करार दिए जाने के बाद शुक्रवार को वापस जेल ले जाया गया, लेकिन जेलों में भीड़ कम करने के लिए शुरू किए गए एक नए कार्यक्रम के तहत उन्हें दो घंटे के भीतर फिर से रिहा कर दिया गया।

सरकार के इस फैसले को लेकर काफी सवाल किए जा रहे हैं कि क्या जुमा (81) को अदालत की अवमानना के मामले में 15 महीने की सजा से बचने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।

जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के कार्यक्रम को राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा द्वारा अधिकृत किया गया था और शुक्रवार को पहली बार इसे सार्वजनिक किया गया। हालांकि इसका लक्ष्य 9,400 से अधिक कैदियों को जेल से रिहा करना और उन्हें घर पर सुधारात्मक निगरानी में रखना है, पूर्व राष्ट्रपति जुमा इससे लाभान्वित होने वाले पहले व्यक्ति हैं।

13 महीने की बची थी जेल सजा

सुधार विभाग के कार्यवाहक राष्ट्रीय आयुक्त मक्गोथी थोबाकगले ने बताया कि जुमा ने अपनी सजा के शेष 13 महीने काटने के लिए सुबह करीब छह बजे क्वा-ज़ुलु नेटाल प्रांत में एस्टकोर्ट सुधार केंद्र पहुंचे, लेकिन सुबह सात बजे के कुछ देर बाद जब उनकी सजा में छूट की प्रक्रिया पूरी हो गई तो उन्हें रिहा कर दिया गया।

दक्षिण अफ्रीका की मुख्य विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक अलायंस के नेता जॉन स्टीनहुइसन ने कहा, ‘आश्चर्य, आश्चर्य, वह एक नई नीति के पहले लाभार्थी हैं। यह न्याय प्रणाली में एक निंदनीय हेरफेर है।’

न्याय मंत्री रोनाल्ड लामोला ने कहा कि राष्ट्रपति रामफोसा ने संवैधानिक अधिकार के तहत अपने पूर्ववर्ती की सजा माफ करने का निर्णय लिया है।

रोनाल्ड लामोला ने कहा, ‘राष्ट्रपति का निर्णय देश भर में अपराधियों की सजा माफ करना है। यह पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के बारे में कोई विशिष्ट निर्णय नहीं है। यह देश भर के सभी अपराधियों के बारे में है।’

भ्रष्टाचार की जांच में गवाही देने के अदालती आदेश की अवहेलना करने पर जुमा को जुलाई 2021 में जेल भेज दिया गया था, लेकिन केवल दो महीने की सजा काटने के बाद उन्हें मेडिकल पैरोल पर रिहा कर दिया गया था।

जुमा हाल ही में रूस से लौटे हैं, जहां उन्होंने एक अज्ञात बीमारी का इलाज कराया है। उन पर एक अलग मामले में भ्रष्टाचार का मुकदमा भी चल रहा है। भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में उन्हें 15 साल की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। जुमा को 2006 में एक मुकदमे में दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया गया था, जिसके बाद वह 2009 में अफ्रीका की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए थे।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 8:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement