facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump एक और मुश्किल में फंसे, जानें पूरा मामला

Advertisement

Trump ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में उन्हें निशाना बनाने वाले लोगों से कथित तौर पर बदला लेने की चेतावनी दी है, जिसको लेकर याचिकाकर्ताओं ने अमेरिकी कोर्ट में चिंता जताई

Last Updated- August 05, 2023 | 11:32 AM IST
Donald Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Former U.S. president Donald Trump) ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में उन्हें निशाना बनाने वाले लोगों से कथित तौर पर बदला लेने की चेतावनी दी है, जिसके बाद न्याय विभाग ने उनके (ट्रंप) खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की सुनवाई कर रही संघीय न्यायाधीश से मामले में उचित कदम उठाने का अनुरोध किया।

अभियोजकों ने शुक्रवार को अमेरिकी जिला अदालत की न्यायाधीश तान्या छुटकन से मामले में एक सुरक्षात्मक आदेश जारी करने का आग्रह किया।

इससे एक दिन पहले ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को रोकने के आरोप स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। सुरक्षात्मक आदेश जारी होने के बाद ट्रंप और उनकी कानूनी टीम मामले के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं कर पाएगी।

ये भी पढ़ें : Apple ने चीन में चौंकाया, भारत में भी बनाया रिकॉर्ड; Android पर क्या बोले Tim Cook?

अभियोजकों ने कहा कि आपराधिक मामलों में ऐसे सुरक्षात्मक आदेश आम हैं, लेकिन “इस मामले में यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि ट्रंप ने गवाहों, न्यायाधीशों, वकीलों और उनके खिलाफ लंबित कानूनी मामलों से जुड़े अन्य लोगों के बारे में सोशल मीडिया पर सार्वजनिक बयान जारी किए हैं।”

अभियोजकों ने खास तौर पर ट्रंप के सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर शुक्रवार को जारी एक पोस्ट की ओर इशारा किया, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति ने बड़े अक्षरों में लिखा था, “अगर आप मेरे पीछे पड़ेंगे, तो मैं आपके पीछे पड़ जाऊंगा।”

ये भी पढ़ें : इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी ‘AFP’ ने मस्क के ‘X’ पर ठोका मुकदमा, लगाया कॉपीराइट का आरोप

Advertisement
First Published - August 5, 2023 | 11:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement