facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 Summit in India: जी20 में भाग लेने भारत नहीं आएंगे Xi Jinping, जानें कौन लेगा उनकी जगह

Advertisement

मीडिया में हाल में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, चिनफिंग के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे।

Last Updated- September 04, 2023 | 1:28 PM IST
The significance of Xi Jinping's absence at the G20

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस सप्ताह नयी दिल्ली में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) में भाग नहीं लेंगे और उनके देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री ली क्विंग करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यहां यह घोषणा की।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि भारत गणराज्य की सरकार के निमंत्रण पर राज्य परिषद के प्रधानमंत्री ली क्विंग नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली, भारत में आयोजित होने वाले 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह इस सप्ताह भारत की यात्रा करने को लेकर उत्सुक हैं। साथ ही वह निराशा है कि उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे।

बता दें कि भारत जी20 के अध्यक्ष के रूप में 9-10 सितंबर को इस प्रभावशाली समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसमें बाइडन सहित दो दर्जन से अधिक विश्व नेता हिस्सा लेने वाले हैं।

पुतिन भी जी20 शिखर सम्मेलन में नहीं लेंगे हिस्सा 

मीडिया में हाल में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, चिनफिंग के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे।

जी20 इंडिया के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने शुक्रवार को कहा था कि भारत जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति चिनफिंग की भागीदारी पर चीन की लिखित पुष्टि का इंतजार कर रहा है।

कौन आएगा शी चिनफिंग की जगह ?

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के जकार्ता में पूर्वी एशिया सम्मेलन में शामिल होने के बाद भारत की यात्रा करने की संभावना है। इससे पहले, 2021 में कोविड-19 की रोकथाम के लिए चीन द्वारा लागू प्रतिबंधों के कारण जिनफिंग ने इटली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 1:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement