facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G7 Summit 2024: हरित युग के लिए मिलकर करें प्रयास- प्रधानमंत्री मोदी

Advertisement

जी7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी का एआई, स्वच्छ ऊर्जा पर जोर, बैठक से पहले कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात

Last Updated- June 14, 2024 | 11:41 PM IST
PM Modi and Giorgia Meloni

G7 Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन में कहा कि हमें प्रौद्योगिकी को रचनात्मक बनाना होगा, विघटनकारी नहीं। तभी हम समावेशी समाज की नींव रख पाएंगे। भारत मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से बेहतर भविष्य के लिए प्रयास कर रहा है।

मोदी ने कहा कि हम एआई को लेकर राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने वाले शुरुआती कुछ देशों में शामिल हैं। पिछले वर्ष भारत द्वारा आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हमने एआई के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय शासन-प्रणाली के महत्त्व पर जोर दिया था।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का दृष्टिकोण चार सिद्धांतों – उपलब्धता, पहुंच, सामर्थ्य और स्वीकार्यता पर आधारित है। हम 2070 तक ‘नेट जीरो’ का लक्ष्य हासिल करने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। मोदी ने वैश्विक नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मिलकर आने वाले समय को ‘हरित युग’ बनाने का प्रयास करना चाहिए।

दुनिया के सात सर्वाधिक संपन्न देशों का समूह जी- 7 जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करेगा और ऊर्जा के बदलते स्रोतों को अपनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाएगा। इटली में आयोजित इस सम्मेलन की समाप्ति पर समूह की तरफ से जारी मसौदा बयान में यह बात कही गई है।

मसौदे में कहा गया है, ‘हम जीवाश्म ईंधन पर धीरे-धीरे व्यवस्थि ढंग से निर्भरता कम करेंगे। वर्ष 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए इस दशक में हम मिलकर गंभीरता से प्रयास करेंगे।’

इस दस्तावेज में कहा गया है कि 2035 तक कोयला आधारित बिजली उत्पादन में कटौती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। अप्रैल में जी-7 देशों के वित्त मंत्री इस प्रस्ताव पर सहमत हुए थे।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement