facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जर्मनी ने अपने परमाणु उर्जा प्लांट बंद किए; लोगों ने निकाली रैलियां, मनाए जश्न

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 3:35 PM IST
Germany switches off its last nuclear plants

जर्मनी ने ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अक्षय ऊर्जा को अपनाने की पहले बनाई गई अपनी योजना के तहत बाकी बचे तीन परमाणु ऊर्जा संयंत्र को शनिवार को बंद कर दिया।

आधीरात से पहले एम्सलैंड, नेकरवेस्टइम टू और इसर टू प्लांट को बंद कर दिया गया। इससे पहले दिन में तीनों प्लांट के बाहर और बर्लिंन तथा म्युनिख में परमाणु विरोधी कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं और जश्न मनाया।

पहले इन परमाणु केंद्रों को बंद करने की समयसीमा 31 दिसंबर 2022 थी लेकिन यूक्रेन में जंग के कारण ऊर्जा की कीमत में बढ़ोतरी को देखते हुये जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने इन्हें बंद करने की मियाद 15 अप्रैल तक बढ़ाने पर सहमति दे दी थी।

गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2022 की समयसीमा 2011 में तय की गई थी और उस वक्त एंजेला मर्केल चासंलर थीं। जर्मनी की सरकार ने माना है कि थोड़े वक्त के लिए देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयला और प्राकृतिक गैस पर निर्भर रहना होगा। हालांकि इसने सौर और पवन से बिजली उत्पादन को बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement