facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मंदी की मार ! इस साल तीन फीसदी से कम रहेगी वैश्विक आर्थिक वृद्धिः IMF चीफ

Advertisement

वैश्विक वृद्धि के सुस्त पड़ने से गरीबी और भुखमरी बढ़ सकती है, जो कोविड संकट के कारण पहले ही चुनौती बनी हुई है।

Last Updated- April 06, 2023 | 8:39 PM IST
Recession hit! Global economic growth will be less than 3 percent this year: IMF chief

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) की प्रमुख ने विश्व अर्थव्यवस्था (World Economy) की वर्ष 2023 में वृद्धि दर तीन फीसदी से भी कम रहने की आशंका जताते हुए गुरुवार को इससे वैश्विक स्तर पर भूख और गरीबी के जोखिम बढ़ रहे हैं।

IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने कहा कि वैश्विक वृद्धि दर के अगले पांच वर्षों में लगभग तीन फीसदी ही रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा, ‘यह 1990 के बाद से हमारा मध्यम अवधि का सबसे कम वृद्धि पूर्वानुमान है।’ उन्होंने कहा कि धीमी वृद्धि एक ”गंभीर झटका होगा, जिससे कम आय वाले देशों के लिए कठिनाई बढ़ जाएगी।’

वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर पिछले साल 3.4 फीसदी रही है। जॉर्जीवा ने यह चेतावनी भी दी कि वैश्विक वृद्धि के सुस्त पड़ने से गरीबी और भुखमरी बढ़ सकती है, जो कोविड संकट के कारण पहले ही चुनौती बनी हुई है। उन्होंने इसे एक खतरनाक प्रवृत्ति बताया।

उनकी यह टिप्पणी IMF और विश्व बैंक की वाशिंगटन में अगले सप्ताह होने वाली सालाना ‘वसंत बैठकों’ से पहले आई है।

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement