facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Greece wildfires: यूनान में भीषण गर्मी से कोहराम, एथेंस के आसपास जंगलों में लगी आग भड़की

Advertisement

एथेंस के आसपास जंगलों में लगी आग के कारण कुछ मकान और खेत जलकर नष्ट हो गए। हवा के तेज झोंकों के साथ पर्वतीय इलाकों में आग की लपटें बढ़ गईं और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच

Last Updated- July 19, 2023 | 7:21 PM IST

दक्षिणी यूरोप में रिकॉर्ड उच्च तापमान होने के कुछ दिन बाद यूनान में भीषण गर्मी के कारण राजधानी एथेंस (Greece wildfires) के आसपास जंगल में लगी आग भड़क गई है और अग्निशमन कर्मी इसे काबू करने का प्रयास कर रहे हैं।

आग बुझाने के लिए विमानों और हेलीकॉप्टरों की ली जा रही मदद

जंगलों, औद्योगिक केंद्रों और अवकाश गृहों को संरक्षित करने के प्रयासों के बीच एथेंस को दक्षिणी शहर कोरिंथ से जोड़ने वाले राजमार्ग से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस अभियान में विमानों और हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली जा रही है।

एथेंस के आसपास जंगलों में लगी आग के कारण कुछ मकान और खेत जलकर नष्ट हो गए। हवा के तेज झोंकों के साथ पर्वतीय इलाकों में आग की लपटें बढ़ गईं और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने कहा कि प्रारंभिक वैश्विक आंकड़ों से पता चलता है कि जून का महीना सबसे ज्यादा गर्म रहा।

भीषण गर्मी की चेतावनी जारी

डब्ल्यूएमओ के महासचिव पेटेरी तालास ने बुधवार को कहा, ‘‘प्रतिकूल मौसम के कारण हमारी जलवायु अधिक गर्म होने के कारण मानव स्वास्थ्य, पारिस्थितिकी तंत्र, अर्थव्यवस्था, कृषि, ऊर्जा और जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।’’

भूमध्यसागर की सीमा में आने वाले देश ही इससे प्रभावित नहीं है बल्कि उत्तरी मैसेडोनिया में अधिकारियों ने अनुमानित तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है, जबकि कोसोवो ने भी गर्मी की चेतावनी जारी की है। एपी

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 7:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement