facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hawaii wildfire: हवाई के जंगलो में भीषण आग से 36 की मौत, लोगों ने समुद्र में कूद बचाई जान

Advertisement

अमेरिका के प्रेजिडेंट जो बाइडन (Joe Biden) ने कहा कि उन्होंने सभी उपलब्ध फेडरल एजेंसियों को मदद करने का आदेश दिया है।

Last Updated- August 10, 2023 | 5:12 PM IST

Hawaii Wildfire: हवाई (Hawaii) के माउई काउंटी में लाहिना के जंगलों में आग इस कदर फैल गई की देखते ही देखते इसमें कई लोग झुलस गए और कम से कम 36 की मौत हो गई। जंगल में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि सदियों पुराने शहर के कुछ हिस्से जलकर ख़ाक हो गए।

शहर के कई हिस्से आग की चपेट में

लाहिना की आग पूरे द्वीप में फैल गई जिसे देख कई हजार हवाई निवासियों ने माउई पर अपने घरों से भागने की कोशिश की। हालांकि, 36 लोगों की मौत हो गई और शहर के कई हिस्से आग की चपेट में आ गए।

उई काउंटी ने बुधवार शाम अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि दक्षिण की ओर से गुजर रहे डोरा तूफान के कारण जंगलों में लगी आग भड़क उठी जिससे कई कारें जल गई तथा कई ऐतिहासिक इमारतें मलबे के ढ़ेर में तब्दील हो गये।

जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे लोग

बयान के अनुसार, रात भर आग की लपटें उठती रहीं जिससे जान बचाने के लिये बच्चों और बढ़ो को समुद्र में घुसना पड़ा। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि आग की वजह से 271 ढांचे क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए तथा दर्जनों लोग घायल हो गए।

बाइडेन का फेडरल एजेंसियों को मदद करने का निर्देश

अमेरिका के प्रेजिडेंट जो बाइडन (Joe Biden) ने कहा कि उन्होंने सभी उपलब्ध फेडरल एजेंसियों को मदद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हवाई नेशनल गार्ड ने माउई पर आग बुझाने के साथ-साथ तलाश और बचाव प्रयासों में मदद के लिए चिनूक हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है।

बाइडेन ने बयान में कहा,”लोगों ने अपने घरों, कारोबार और समुदायों को नष्ट होते देखा है। हमारी प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं।”

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जताया दुख

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama), जिनका जन्म हवाई में हुआ था, ने सोशल मीडिया पर कहा कि ऐसी जगह से आने वाली कुछ तस्वीरों को देखना बहुत कठिन है। यह जगह कई लोगों के लिए बहुत खास है।

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement