facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Imran khan ‘अदालतों का लाड़ला’, जेल में मिल रही शानदार सुविधाएं: पाकिस्तानी मंत्री

Advertisement

कार्यवाहक गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को जो सुविधाएं दी जा रही हैं, वो जेल में किसी प्रधानमंत्री को नहीं दी गईं।

Last Updated- November 24, 2023 | 5:18 PM IST
Pakistan ex-PM Imran Khan

इमरान खान को ‘अदालतों का लाड़ला’ करार देते हुए पाकिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को जो सुविधाएं दी जा रही हैं, वो जेल में किसी प्रधानमंत्री को नहीं दी गईं और एक आम नागरिक इनकी कल्पना भी नहीं कर सकता।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 71 वर्षीय अध्यक्ष खान इस समय रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। उन्हें गोपनीय राजनयिक सूचनाएं कथित तौर पर लीक करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

‘इंडिपेंडेंट उर्दू’ अखबार को दिए साक्षात्कार में बुगती ने कहा, ‘‘खान को जो सुविधाएं दी जा रही हैं, वे आम कैदियों या किसी भी प्रधानमंत्री को जेल में दी जाने वाली सुविधाओं से अधिक हैं, क्योंकि वह अदालतों के लाड़ले हैं।’’

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने खान के अदालत में आने पर कहा था, ‘‘आपको देखकर अच्छा लगा।’’ बुगती ने कहा कि इस तरह की घटनाएं उनकी बात को मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यहां न्यायिक सुधारों की बहुत जरूरत है।’’

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 5:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement