facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इमरान खान अडियाला जेल में दो सप्ताह तक लोगों से नहीं मिल सकेंगे : रिपोर्ट

Advertisement

इससे पहले, अधिकारियों ने इमरान खान से लोगों के मुलाकात करने के लिए सोमवार और बृहस्पतिवार का दिन तय किया था।

Last Updated- March 12, 2024 | 6:53 PM IST
Pakistan former PM Imran Khan

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रावलपिंडी की अडियाला जेल में दो सप्ताह तक लोगों से मुलाकात करने से रोक दिया गया है। मीडिया में मंगलवार को आई खबरों में यह जानकारी दी गयी।

विभिन्न मामलों में कुल मिलाकर 31 वर्ष जेल की सजा काट रहे खान (71) को सितंबर 2023 में अटक जेल से अडियाला जेल लाया गया था और कैद के दौरान वह लगातार अपने वकीलों, पार्टी नेताओं और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर रहे थे, जिसके बाद यह घटनाक्रम हुआ है।

इससे पहले, अधिकारियों ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान से लोगों के मुलाकात करने के लिए सोमवार और बृहस्पतिवार का दिन तय किया था। जियो न्यूज ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से कहा कि क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को रावलपिंडी की अडियाला जेल के अंदर दो सप्ताह तक लोगों से मुलाकात करने से रोक दिया गया है।

शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत गठित एक विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को 10 साल जेल की सजा सुनाई थी।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement