facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-अमेरिका दवा, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

Advertisement

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो की मौजूदगी में भारत-अमेरिका सीईओ मंच की गुरुवार रात हुई समीक्षा बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई।

Last Updated- December 01, 2023 | 6:01 PM IST
भारत के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है: अमेरिका , Partnership with India is one of the important relations: US

भारत और अमेरिका दवा, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने हरित और स्वच्छ और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की।

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो की मौजूदगी में भारत-अमेरिका सीईओ मंच की गुरुवार रात हुई समीक्षा बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई।

बयान में कहा गया इस दौरान दवा, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज और ऊर्जा क्षेत्र में सप्लाई चेन सहयोग को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण तथा उभरती प्रौद्योगिकियों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी।

रायमोंडो ने सीईओ मंच से सदस्यों की महत्वपूर्ण सिफारिशों को लागू करने का आग्रह किया। सीईओ मंच की अध्यक्षता टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और लॉकहीड मार्टिन के अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी जेम्स टैकलेट ने मिलकर की। मंच की अगली बैठक 2024 की शुरुआत में होगी।

गोयल ने उद्योग से सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन और इनोवेशन साझेदारी, भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप अर्थिक गलियारा और वैश्विक जैव ईंधन गठजोड़ जैसे मंचों का लाभ उठाने को कहा।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 6:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement