facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत, मॉरीशस मिलकर विकसित करेंगे छोटे उपग्रह, ISRO करेगा लॉन्च

Advertisement

इस उपग्रह के कार्यान्वयन को 15 महीने की समय सीमा में पूरा करने का प्रस्ताव है। PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में MoU के बारे में जानकारी दी गई।

Last Updated- January 05, 2024 | 6:48 PM IST
ISRO will hand over SSLV to private sector, auction route will be adopted
Representative Image

भारत और मॉरीशस एक लघु उपग्रह संयुक्त रूप से विकसित करेंगे और अगले साल की शुरुआत में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इसे प्रक्षेपित करेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल को शुक्रवार को इस संबंध में अवगत कराया गया।

भारत और मॉरीशस ने पिछले साल एक नवंबर को विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की पोर्ट लुइस यात्रा के दौरान एक संयुक्त लघु उपग्रह विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

इस समझौता ज्ञापन से एक संयुक्त उपग्रह के विकास के साथ-साथ ‘मॉरीशस रिसर्च एंड इनोवेशन काउंसिल’ (एमआरआईसी) के ग्राउंड स्टेशन के इस्तेमाल के संबंध में सहयोग के वास्ते इसरो और एमआरआईसी के बीच सहयोग की एक रूपरेखा बनाने में मदद मिलेगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘इस संयुक्त उपग्रह की कुछ उपप्रणालियों को भारतीय उद्योगों की भागीदारी के माध्यम से अपनाया जाएगा और इससे उद्योग जगत को फायदा होगा।’’

इसमें कहा गया है कि इस उपग्रह के कार्यान्वयन को 15 महीने की समय सीमा में पूरा करने का प्रस्ताव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एमओयू के बारे में जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि उपग्रह के इस संयुक्त विकास के माध्यम से होने वाले सहयोग से मॉरीशस में ‘भारतीय ग्राउंड स्टेशन’ के लिए मॉरीशस सरकार से निरंतर समर्थन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी, जो इसरो/भारत के प्रक्षेपण वाहन और उपग्रह मिशनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

बयान के अनुसार इस संयुक्त उपग्रह के पूरी तरह से तैयार होने की अनुमानित लागत 20 करोड़ रुपये है, जिसे भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

मॉरीशस के लिए संयुक्त रूप से एक लघु उपग्रह बनाने में एमआरआईसी द्वारा व्यक्त की गई रुचि के आधार पर, विदेश मंत्रालय ने इसरो से भारत-मॉरीशस संयुक्त उपग्रह को साकार करने पर चर्चा शुरू करने का अनुरोध किया था।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement