facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-Canada Tension: भारत ने कनाडा को दिया एक और झटका, 10 अक्टूबर तक 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा

Advertisement

गलवार को भारत सरकार ने कनाडा को अपने 41 राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाने को कहा है।

Last Updated- October 03, 2023 | 11:53 AM IST
India Canada diplomatic row: Indian High Commissioner accuses Canadian Prime Minister of ruining bilateral relations भारतीय उच्चायुक्त ने कनाडाई प्रधानमंत्री पर द्विपक्षीय संबंधों को बर्बाद करने का लगाया आरोप

भारत और कनाडा के बीच चल रहा राजनयिक तनाव कम होता नहीं दिख रहा है, मंगलवार को भारत सरकार ने कनाडा को अपने 41 राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाने को कहा है।

द फाइनेंशियल टाइम्स ने मंगलवार को बताया कि भारत ने कनाडा से कहा है कि अगर इनमें से कोई भी राजनयिक 10 अक्टूबर के बाद रुकता है तो उसकी राजनयिक छूट रद्द कर दी जाएगी। इससे पहले, नई दिल्ली ने कहा था कि वह भारत और कनाडा के बीच राजनयिकों की संख्या और ग्रेड में “समानता” चाहता है।

एफटी के मुताबिक, कनाडा के भारत में 62 राजनयिक हैं और नई दिल्ली ने उनसे यह संख्या 41 कम करने को कहा है। इससे पहले, भारत ने कनाडाई लोगों के लिए वीजा प्रतिबंध की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें- भारत-कनाडा विवाद के बीच जयशंकर से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री, क्या निज्जर मामले पर हुई बात?

निज्जर की हत्या को लेकर शुरू हुआ विवाद

सितंबर में कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत पर आरोप लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। बता दें, निज्जर की 18 जून को सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में एक बयान में, ट्रूडो ने कहा कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां ​​”भारत सरकार के एजेंटों और एक कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रही हैं”।

ये भी पढ़ें- India-Canada Row: तनाव के बीच कनाडा पीएम का बयान- भारत के साथ मजबूत रिश्ते जरूरी

भारत ने खारिज किए सभी आरोप

भारत ने ट्रूडो के आरोपों को “बेतुका” और “प्रेरित” कहकर खारिज कर दिया और जैसे को तैसा की कार्रवाई में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement