facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ मेघालय में शुरू, रक्षा मंत्रालय ने बताया अभियान का मकसद

Advertisement

बयान में कहा गया, ‘‘90 कर्मियों वाली फ्रांसीसी टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से 13वीं फॉरन लेजियन हाफ-ब्रिगेड (13वीं डीबीएलई) के कर्मियों द्वारा किया जाएगा।’’

Last Updated- May 13, 2024 | 7:55 PM IST
India-France joint military exercise 'Shakti' begins in Meghalaya, Defense Ministry tells the purpose of the operation भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास 'शक्ति' मेघालय में शुरू, रक्षा मंत्रालय ने बताया अभियान का मकसद

India France Joint Military Exercise: भारत और फ्रांस के बीच अभ्यास शक्ति का सातवां संस्करण सोमवार को मेघालय में शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य विविध क्षेत्र में अभियान के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त सैन्य अभ्यास का लक्ष्य दोनों मित्र देशों के बीच रक्षा सहयोग और उनके द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देना है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 13-26 मई तक आयोजित होने वाला शक्ति अभ्यास दोनों पक्षों को संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम बनाएगा।

संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों के सशस्त्र बलों के कर्मियों के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। इस अभ्‍यास से दोनों देशों के बीच न केवल रक्षा सहयोग का स्तर बढ़ेगा बल्कि द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा मिलेगा।

अभ्‍यास शक्ति एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो बारी-बारी से भारत और फ्रांस में आयोजित किया जाता है। इसका पिछला संस्करण नवंबर 2021 में फ्रांस में आयोजित किया गया था। अभ्यास के सातवें संस्करण की सोमवार को मेघालय के उमरोई में पूर्ण रूप से विकसित और आधुनिक विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरूआत हुई।

बयान में कहा गया कि संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम थियरी मथोउ और 51 सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल प्रसन्ना सुधाकर जोशी शामिल हुए। भारत की 90 कर्मियों वाली टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन के अलावा अन्य टुकड़ियों और सेवाओं के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के पर्यवेक्षक भी इस अभ्यास का एक हिस्सा बनेंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘90 कर्मियों वाली फ्रांसीसी टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से 13वीं फॉरन लेजियन हाफ-ब्रिगेड (13वीं डीबीएलई) के कर्मियों द्वारा किया जाएगा।’’

संयुक्त अभ्यास में अर्द्ध-शहरी और पर्वतीय इलाकों में अभियान पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। संयुक्त प्रशिक्षण से अर्जित किए जाने वाले उद्देश्यों में उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर अभियान के लिए अभ्यास और परिष्कृत अभ्यास तथा सर्वोत्तम तौर तरीकों को साझा करना भी शामिल है।

Advertisement
First Published - May 13, 2024 | 7:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement