facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने WTO में निवेश सुविधा प्रस्ताव पर बातचीत का किया विरोध, कहा- संगठन की जिम्मेदारी से बाहर है ये एजेंडा

Advertisement

भारतीय प्रतिनिधिमंडल के बयान के अनुसार, डब्ल्यूटीओ आम परिषद की 13-15 दिसंबर के दौरान आयोजित बैठक में निवेश पर बातचीत विश्व व्यापार संगठन से कतई संबंधित नहीं है।

Last Updated- December 22, 2023 | 8:17 PM IST
India appealed against the decision of WTO's Trade Dispute Settlement Committee

भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में निवेश सुविधा पर कुछ देशों के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के प्रयासों का पुरजोर विरोध किया है। उसने कहा कि एजेंडा डब्ल्यूटीओ को मिली जिम्मेदारी से बाहर है और औपचारिक बैठकों में इसपर विचार-विमर्श नहीं किया जा सकता है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल के बयान के अनुसार, डब्ल्यूटीओ आम परिषद की 13-15 दिसंबर के दौरान आयोजित बैठक में निवेश पर बातचीत विश्व व्यापार संगठन से कतई संबंधित नहीं है।

बयान में कहा गया है, ‘‘मैं यह दोहराना चाहूंगा कि निवेश को सुगम बनाने से जुड़ा विकास के लिए निवेश सुविधा (आईएफडी) बहुपक्षीय व्यापार संबंधों से संबंधित नहीं है। निवेश अपने आप में व्यापार नहीं है।’’

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि निवेश में परिसंपत्तियों या उद्यमों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। यह अलग बाध्यता का मामला है। बयान में कहा गया, ‘‘डब्ल्यूटीओ को जो जिम्मेदारी मिली है, उसके तहत निवेश का मामला उठाना उपयुक्त नहीं है। विकास के लिए निवेश सुविधा के इच्छुक सदस्यों को आम सहमति पर बहुपक्षीय मंच पर इसे आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं है।’’

इसमें कहा गया है कि कुछ सदस्यों ने एक अनौपचारिक प्रक्रिया शुरू की थी जो विधि सम्मत नहीं है। और अब अनौपचारिक प्रक्रिया के अंत में, वे परिणाम की तलाश में आम सहमति पर आ गए हैं।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा, ‘‘डब्ल्यूटीओ में इससे अधिक हास्यास्पद क्या हो सकता है। यह वास्तव में अनिवार्य मुद्दों पर आम सहमित आधारित बातचीत शुरू करने के सदस्यों के संधि के तहत मिले अधिकार का उल्लंघन है…।’’

मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसी) के बाद सामान्य परिषद डब्ल्यूटीओ की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई है। इसकी बैठक दो साल में एक बार होती है। डब्ल्यूटीओ का 13वां मंत्रीस्तरीय सम्मेलन अगले साल फरवरी में 26 से 29 फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होना है। जो सदस्य देश निवेश प्रस्ताव को आगे बढ़ा रहे हैं, उसमें चिली और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।

भारत ने इससे पहले भी निवेश सुविधा से संबंधित मुद्दों को डब्ल्यूटीओ के दायरे में लाने पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि ये द्विपक्षीय मामले हैं और बहुपक्षीय मंचों पर निर्णय नहीं लिया जा सकता है।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 8:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement