facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने श्रीलंका के साथ FTA में कारों, वाणिज्यिक वाहनों, मशीनरी पर शुल्क रियायत मांगी

Advertisement

भारत और श्रीलंका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच 14वें दौर की वार्ता हाल ही में कोलंबो में संपन्न हुई।

Last Updated- August 04, 2024 | 3:08 PM IST
Trump Tarrif
Representative Image

India and Srilanka FTA: भारत एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत श्रीलंका से कारों, वाणिज्यिक वाहनों और मशीनरी सहित कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क रियायत की मांग कर रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच FTA पर बातचीत जारी है। भारत और श्रीलंका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच 14वें दौर की वार्ता हाल ही में कोलंबो में संपन्न हुई।

अधिकारी ने कहा कि भारत ने यहां से पेशेवरों के प्रवेश को और सुविधाजनक बनाने के लिए आसान वीजा मानदंडों की भी मांग की है। दोनों देशों के बीच वार्ता के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें उत्पत्ति के नियम, माल, सेवाएं और व्यापार के लिए तकनीकी बाधाएं शामिल थीं। दूसरी ओर, श्रीलंका ने भारत को परिधान निर्यात पर कोटा हटाने की मांग की है। उसने चाय और कुछ कृषि वस्तुओं पर शुल्क रियायत की मांग भी की है।

अधिकारी ने कहा कि जैसे ही श्रीलंका में चुनावों की घोषणा होगी, उसके बाद दोनों देशों के बीच अगले दौर की वार्ता होगी। दोनों देशों ने पहले ही वस्तुओं में एक मुक्त व्यापार समझौता लागू कर दिया है और अब वे अधिक वस्तुओं और सेवाओं को शामिल करके समझौते का विस्तार करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

Also read: Adani Energy के क्यूआईपी में आईएनक्यू, एसबीआई फंड्स, Citigroup सबसे बड़े शेयर खरीदार

भारत-श्रीलंका मुक्त व्यापार समझौता (आईएसएफटीए) मार्च, 2000 में लागू हुआ था। इसके तहत वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला पर शुल्क कम करके दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा दिया गया। चूंकि, मूल आईएसएफटीए केवल वस्तुओं पर केंद्रित था, इसलिए दोनों देश इसे व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) में विस्तारित करने के लिए कई वर्षों से बातचीत कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 4, 2024 | 3:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement