facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

म्यांमा से भागकर मिजोरम आए 276 सैनिकों को भेजेगा वापस भारत, असम राइफल्स शिविर में दी गई है पनाह

Advertisement

नवंबर के बाद से म्यांमा के 635 सैनिक अपना देश छोड़कर मिजोरम में प्रवेश कर चुके हैं, क्योंकि उनके शिविरों पर जातीय सशस्त्र संगठनों और लोकतंत्र समर्थक बलों ने कब्जा कर लिया था।

Last Updated- January 21, 2024 | 8:22 PM IST
India will send back 276 soldiers who fled from Myanmar to Mizoram, they have been given shelter in Assam Rifles camp म्यांमा से भागकर मिजोरम आए 276 सैनिकों को भेजेगा वापस भारत, असम राइफल्स शिविर में दी गई है पनाह

भारत, म्यांमा के उन 276 सैनिकों को वापस भेजेगा जो पिछले हफ्ते जातीय उग्रवादी समूह के साथ मुठभेड़ के बाद भागकर मिजोरम चले आए थे। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन सैनिकों की वापसी की यह प्रक्रिया दो दिन सोमवार और मंगलवार जारी रहेगी। मिजोरम भागकर आए म्यांमा के 600 से अधिक सैनिकों को उनके देश वापस भेजा जाएगा।

असम राइफल्स के अधिकारी ने बताया कि 276 कर्मियों को म्यांमा वायु सेना के विमानों के जरिये आइजोल के पास लेंगपुई हवाई अड्डे से पड़ोसी देश के राखिन प्रांत में सितवे तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ये सैनिक 17 जनवरी को हथियारों और गोला-बारूद के साथ दक्षिणी मिजोरम के लांगतलाई जिले में भारत-म्यांमा-बांग्लादेश ट्राइजंक्शन पर स्थित बांडुकबंगा गांव में घुस गए और असम राइफल्स के पास पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पास के पर्व में असम राइफल्स शिविर में ले जाया गया और बाद में उनमें से अधिकांश को लुंगलेई में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, तब से वे असम राइफल्स की निगरानी में हैं।

उन्होंने कहा कि इन 276 सैनिकों को लेंगपुई हवाई अड्डे से म्यांमा ले जाने के लिए शनिवार और रविवार को आइजोल लाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि समूह का नेतृत्व एक कर्नल करता है और इसमें 36 अधिकारी और 240 निचले स्तर के कर्मी हैं।

अधिकारियों ने कहा कि नवंबर के बाद से म्यांमा के 635 सैनिक अपना देश छोड़कर मिजोरम में प्रवेश कर चुके हैं, क्योंकि उनके शिविरों पर जातीय सशस्त्र संगठनों और लोकतंत्र समर्थक बलों ने कब्जा कर लिया था।

उन्होंने बताया कि उनमें से 359 सैनिकों को पहले ही उनके देश वापस भेजा जा चुका है।

Advertisement
First Published - January 21, 2024 | 8:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement