facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पनामा में व्यापार मजबूत करेगा भारत, विदेश मंत्री दी PM मोदी की तरफ से बधाई

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 3:37 PM IST
India plans to open logistics hub for Indian companies in Panama: EAM Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत, पनामा में भारतीय कंपनियों के लिए लॉजिस्टिक केंद्र खोलने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का लातिनी अमेरिका (Latin America) के साथ व्यापार बढ़ रहा है और यह अब 50 अरब डॉलर के पास पहुंचने वाला है।

विदेश मंत्री सोमवार को पनामा पहुंचे। यहां से पहले वह गुयाना के दौरे पर थे। उन्होंने पनामा के राष्ट्रपति नितो कॉर्टिजो से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बधाई दी।

कॉर्टिजो ने कहा, बैठक के दौरान उन्होंने पनामा के लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी और सस्ती दवाएं प्राप्त करने के लिए भारतीय दवा उद्योग के साथ गठबंधन करने की इच्छा के बारे में बात की।

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘हमारे बीच पनामा के लोगों के लिए गुणवत्ता वाली, सस्ती और प्रभावी दवाओं के लिए भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग के साथ गठजोड़ पर चर्चा हुई।’

जयशंकर ने पनामा के विदेश मंत्री जनैना तेवने मेंकोमो से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। बाद में उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि नया भारत और नया पनामा समकालीन युग में मिलकर काम करेंगे। पनामा ने खुद को लातिनी अमेरिका में एक प्रमुख लॉजिस्टिक केंद्र के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भारत और लातिनी अमेरिका के बीच लगभग 50 अरब डॉलर का व्‍यापार बहुत विविधतापूर्ण है। खनन, ऊर्जा, कृषि और इन्प्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि से इसे और बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement