facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US में लापता हुआ भारतीय छात्र, क्लीवलैंड में मिला शव

Advertisement

अरफात का कथित तौर पर मादक पदार्थ बेचने वाले एक गिरोह ने अपहरण कर लिया गया है और उसने उसे ‘‘छोड़ने’’ के लिए 1,200 अमेरिकी डॉलर की मांग की थी।

Last Updated- April 09, 2024 | 10:53 AM IST
dead
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका में पिछले महीने से लापता 25 वर्षीय एक भारतीय छात्र अमेरिकी शहर क्लीवलैंड में मृत पाया गया। यह घटना इस देश में भारतीय मूल के छात्रों की मौत की हाल में हुई कई घटनाओं के बीच सामने आयी है। यह किसी भारतीय छात्र की मौत का एक सप्ताह के भीतर दूसरा मामला है। हैदराबाद के नाचाराम का रहने वाला मोहम्मद अब्दुल अरफात पिछले साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) में स्नातकोतर की पढ़ाई करने अमेरिका आया था।

न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि मोहम्मद अब्दुल अरफात, जिसके लिए खोज अभियान जारी था, उसका ओहायो के क्लीवलैंड में शव मिला।’’ वाणिज्य दूतावास ने अरफात के परिवार के प्रति ‘‘गहरी संवेदना’’ व्यक्त करते हुए कहा कि वह छात्र की मौत की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में है।

वाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘‘हम उसका शव भारत ले जाने के लिए शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता मुहैया करा रहे हैं।’’ वाणिज्य दूतावास ने पिछले महीने कहा था कि वह भारतीय छात्र का पता लगाने के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें- यूरोप के सबसे बड़े परमाणु प्लांट पर यूक्रेन की ओर से ड्रोन हमला करने का रूस का दावा गलत : यूक्रेन

अरफात के पिता मोहम्मद सलीम ने कहा था कि अरफात ने उनसे आखिरी बार सात मार्च को बात की थी और तब से वह अपने परिवार के संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने बताया था कि उसका मोबाइल फोन भी बंद है। अमेरिका में अरफात के कमरे में उसके साथ रहने वाले व्यक्ति ने उसके पिता को सूचित किया था कि उसने क्लीवलैंड पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है लेकिन 19 मार्च को अरफात के परिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने दावा किया कि अरफात का कथित तौर पर मादक पदार्थ बेचने वाले एक गिरोह ने अपहरण कर लिया गया है और उसने उसे ‘‘छोड़ने’’ के लिए 1,200 अमेरिकी डॉलर की मांग की थी।

ये भी पढ़ें- Solar Eclipse 2024: नॉर्थ अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने उमड़ी लोगों की भीड़, देखें तस्वीरें

उसके पिता ने कहा कि फोन करने वाले ने फिरौती न देने पर अरफात की किडनी बेचने की भी धमकी दी थी। सलीम ने हैदराबाद में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था ‘‘मुझे एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने मुझसे कहा कि मेरे बेटे का अपहरण कर लिया गया है और उसने धनराशि की मांग की। फोन करने वाले ने यह नहीं बताया कि उसे पैसे किस तरीके से दिए जाने हैं।

उसने सिर्फ राशि का भुगतान करने को कहा। जब मैंने फोन करने वाले से कहा कि वह मेरे बेटे से बात कराए तो उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया।’’ ओहायो में पिछले हफ्ते एक भारतीय छात्र उमा सत्य साई गड्डे की मौत हो गई थी और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 10:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement