facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान के उप विदेशमंत्री ने मॉस्को में हमास के प्रतिनिधियों से मुलाकात की: रूसी सरकारी मीडिया

Advertisement

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनकी बातचीत के केंद्र में गाजा में युद्ध को रोकना और फलस्तीनियों को मानवीय सहायता पहुंचाने का मुद्दा था।

Last Updated- October 27, 2023 | 7:05 PM IST
Iran's deputy foreign minister met Hamas representatives in Moscow, Russian state media says

ईरान के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री ने मॉस्को में फलस्तीनी गुट हमास के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने शुक्रवार को यह खबर दी।‘तास’ के मुताबिक, ईरान ने गुरुवार को हुई बैठक में गाजा में संघर्ष विराम और मानवीय सहायता पहुंचाने पर चर्चा की।  ईरान और हमास के प्रतिनिधियों के बीच हुई इस बैठक को लेकर इजराइल की ओर से निंदा किए जाने की संभावना है।

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने पहले ही हमास के प्रतिनिधियों को मॉस्को आमंत्रित करने के रूस के कदम की आलोचना की है। मंत्रालय ने रूस के कदम को ‘‘आतंकवाद का समर्थन करने वाला कृत्य’’ करार दिया और हमास के प्रतिनिधियों को रूस से निष्कासित करने की मांग की। इजराइल की आलोचना पर क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मॉस्को सभी पक्षों से आवश्यक संपर्क बनाए रखने में विश्वास करता है। हालांकि, अब तक स्पष्ट नहीं है कि बृहस्पतिवार को रूस, ईरान और हमास के प्रतिनिधियों ने एक साथ बैठक की या नहीं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने कहा कि बैठक के दौरान क्रेमलिन का हमास के साथ कोई संपर्क नहीं था।

‘तास’ की खबर के मुताबिक, ईरान के उप विदेशमंत्री अली बाघेरी कानी ने हमास के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अबू मरजोउक से कहा कि तेहरान की बातचीत में ‘प्राथमिकता गाजा में तत्काल संघर्ष विराम, लोगों को राहत पहुंचाना और दमनकारी घेराबंदी को समाप्त करना है।’’

कानी ने गुरुवार को ही रूस के उप विदेशमंत्री मिखाइल बोगदानोव से भी मुलाकात की जिन्हें क्रेमलिन ने पश्चिम एशिया के लिए अपना दूत नियुक्त किया है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनकी बातचीत के केंद्र में गाजा में युद्ध को रोकना और फलस्तीनियों को मानवीय सहायता पहुंचाने का मुद्दा था। बोगदानोव ने अलग से हमास के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और गाजा में बंधक बनाकर रखे गए लोगों और इलाके में फंसे विदेशियों की निकासी के मुद्दों पर चर्चा की।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 7:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement