facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel–Hamas war: रफह पर हमले के लिए इजराइल को हथियार नहीं देंगे- बाइडन

Advertisement

Israel–Hamas war: रफह को गाजा में हमास का अंतिम मुख्य गढ़ माना जा रहा है और वहां 10 लाख से ज्यादा आम नागरिकों ने शरण ली हुई है।

Last Updated- May 09, 2024 | 10:25 AM IST
Joe Biden

Israel–Hamas war: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह इजराइल को ऐसे हथियारों की आपूर्ति नहीं करेंगे जिनका इस्तेमाल वह रफह पर हमले के लिए कर सकता है। रफह को गाजा में हमास का अंतिम मुख्य गढ़ माना जा रहा है और वहां 10 लाख से ज्यादा आम नागरिकों ने शरण ली हुई है।

बाइडन ने ‘सीएनएन’ के साथ इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका अब भी इजराइल की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उसे रॉकेट को बीच में ही मार गिराने वाली प्रणाली तथा अन्य रक्षात्मक हथियारों की आपूर्ति करेगा लेकिन अगर इजराइल रफह में कार्रवाई करता है तो ‘‘हम हथियारों और गोला बारूद की आपूर्ति नहीं करेंगे।’’

अमेरिका ने हमास के खिलाफ युद्ध में इजराइल को भारी सैन्य सहायता प्रदान की है। हमास की ओर से सात अक्टूबर को इजराइल पर किए गए अप्रत्याशित हमले के बाद अमेरिका ने इजराइल को दी जा रही मदद को और बढ़ाया। हमास के हमले में 1200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 लोगों को इस्लामिक चरमपंथियों ने बंदी बना लिया था।

Also read: तालिबान ने पाकिस्तान में हाल के हमलों में अफगान के शामिल होने के दावे का किया खंडन

बाइडन का यह बयान और पिछले सप्ताह इजराइल को भारी बमों की खेप रोकने का उनका निर्णय अमेरिकी प्रशासन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के बीच बढ़ते वैचारिक मतभेद का अब तक का सबसे बड़ा संकेत है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा कि रफह के आसपास इजराइल की कार्रवाई ने अभी ‘सीमाएं पार’ नहीं की है, लेकिन उन्होंने दोहराया कि इजराइल को अभी ऐसे कदम उठाने की जरूरत है जिससे आम नागरिकों के जीवन की हिफाजत हो।

बाइडन ने सीएनएन से कहा, ‘‘मैंने स्पष्ट कर दिया है कि अगर वे रफह में प्रवेश करते हैं तो मैं हथियारों की आपूर्ति नहीं करूंगा…हालांकि उन्होंने अभी रफह का रुख नहीं किया है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हम इजराइल की सुरक्षा से मुंह नहीं मोड़ रहे हैं बस हम उन इलाकों में युद्ध में इजराल का साथ नहीं देंगे।’’

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 10:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement