facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: गाजा अस्पताल में विस्फोट के बाद बाइडन का अम्मान में अरब नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन रद्द

Advertisement

अस्पताल में हुए धमाके में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है। घटना को लेकर हमास और इजराइल ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

Last Updated- October 18, 2023 | 12:18 PM IST
Biden's summit with Arab leaders in Amman canceled after Gaza hospital explosion

Israel-Hamas War: गाजा के अस्पताल में हुए भीषण धमाके के बाद जॉर्डन के अम्मान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और अरब नेताओं के बीच होने वाला शिखर सम्मेलन रद्द हो गया है। इससे ‘‘इजराइल के खुद के बचाव के अधिकार’ के लिए समर्थन जुटाने में लगे अमेरिका के राजनयिक प्रयासों पर असर पड़ा है। अस्पताल में हुए धमाके में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है। घटना को लेकर हमास और इजराइल ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

अम्मान में अरब नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन रद्द

जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने घोषणा की है कि अम्मान में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और फलस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास के बाइडन के साथ बुधवार को होने वाले शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है। इजराइल पर सात अक्टूबर को गाजा द्वारा किए गए हमले पर बाइडन इजराइल की हमास को खत्म कर देने वाली जवाबी कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं। इस हमले में 1,300 से अधिक लोग मारे गए थे और सूचना है कि इजराइल के 200 से 250 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया था।

Also read: ऑपरेशन अजय : इजराइल से भारतीयों के साथ 18 नेपाली नागरिक दिल्ली के लिए रवाना

अस्पताल में विस्फोट के लिए हमास और इजराइल ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

गाजा के अल अहली अस्पताल में मंगलवार को हुए धमाके के लिए हमास ने इजराइल के हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, इजराइल ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि इस्लामी संगठन के गलत तरीके से रॉकेट चलाने के कारण यह धमाका हुआ। हमास के नेता इस्माइल हानियेह ने हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसने इजराइल को अपनी आक्रामकता के लिए संरक्षण दिया है।

हानियेह ने टेलीविजन पर संबोधन में कहा, ”अस्पताल में हुआ नरसंहार दुश्मन की क्रूरता और उसकी हार की भावना की पुष्टि करता है।” सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन और तुर्की ने भी इजराइल पर गाजा शहर में अल-अहली अरब अस्पताल पर बमबारी करने का आरोप लगाया।

अस्पताल में विस्फोट इजराइल को बदनाम करने के लिए हमास की खूनी साजिश

हालांकि, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मौतों के लिए ‘‘गाजा में क्रूर आतंकवादियों’’ को जिम्मेदार ठहराया। नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, ”पूरी दुनिया जानती है कि गाजा के अस्पताल पर हमला करने वाले गाजा के क्रूर आतंकवादी हैं, न कि आईडीएफ (इजराइल डिफेंस फोर्सेज)।” उन्होंने कहा, ”जिन्होंने निर्दयता से हमारे बच्चों की हत्या की, वे अपने बच्चों की भी जान ले रहे हैं।”

Also read: Israel-Hamas War: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बुधवार को इजराइल और जॉर्डन की यात्रा करेंगे

इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने हमास के आरोपों को बदनाम करने के लिए खूनी साजिश बताया है। हर्जोग ने कहा कि इस्लामिक जिहाद की मिसाइल ने गाजा के अस्पताल में अनेक फलस्तीनियों को मार डाला जो एक ऐसी जगह है जहां जिंदगियां बचाई जानी चाहिए। वहीं, हमास ने इन आरोपों को खारिज किया है।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 12:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement