facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: युद्ध के बाद गाजा के भविष्य पर चर्चा करने इजराइल पहुंचे ब्लिंकन

Advertisement

अमेरिका और इज़राइल के बीच इस मुद्दे पर गंभीर मतभेद हैं कि हमास की हार के बाद गाजा पर कौन शासन करेगा और यह किस तरह किया जाएगा।

Last Updated- January 09, 2024 | 7:07 PM IST
Blinken

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को इजराइल में नेताओं से बातचीत की और युद्ध के बाद गाजा के भविष्य के लिए एक योजना की संभावना पर चर्चा की। इसके साथ ही इजराइल की सेना ने संकटग्रस्त क्षेत्र में अपने अभियान को और आगे बढ़ा दिया। भारी बमबारी और लड़ाई ने शरणार्थी शिविरों को दहला दिया, और सहायता समूहों के प्रयासों में बाधा उत्पन्न हुई।

ब्लिंकन ने इज़राइल पहुंचने से पहले कहा था कि युद्ध के पश्चात गाजा के पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए चार अरब देशों और तुर्किये ने उन्हें प्रतिबद्धताएं जताई है। हालांकि, इन देशों ने पूर्व में कहा था कि लड़ाई के रुकने से पहले वे कोई वादा नहीं कर सकते।

अमेरिका और इज़राइल के बीच इस मुद्दे पर गंभीर मतभेद हैं कि हमास की हार के बाद गाजा पर कौन शासन करेगा और यह किस तरह किया जाएगा। अमेरिकी अधिकारियों ने फलस्तीनी प्राधिकरण से गाजा पर शासन करने और फलस्तीनी राज्य के निर्माण पर बातचीत फिर से शुरू करने का आह्वान किया है। वहीं, इज़राइली नेताओं ने दोनों मतों को दृढ़ता से खारिज कर दिया है।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 7:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement