facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel Hamas War: विदेशी पासपोर्ट धारकों ने राफा क्रॉसिंग के जरिए गाजा से मिस्र में की एंट्री

Advertisement

हमास द्वारा रिहा किए गए चार बंधकों को छोड़कर किसी को भी गाजा छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में इजराइली बलों ने एक और बंदी को बचाया था।

Last Updated- November 01, 2023 | 11:49 PM IST
First evacuees leave Gaza as Israeli offensive intensifies
गाजा पट्टी पर इजरायली बमबारी में घायल फिलीस्तीनियों को लेकर एम्बुलेंस मिस्र की राफा सीमा पर पहुंचीं

दर्जनों विदेशी पासपोर्ट धारक बुधवार को राफा क्रॉसिंग के जरिये गाजा से मिस्र में प्रवेश करते नजर आए। ऐसा प्रतीत होता है कि तीन सप्ताह से अधिक समय पहले इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से विदेशी पासपोर्ट धारकों को इस क्षेत्र से बाहर जाने की अनुमति पहली बार दी गई है।

फलस्तीनी सीमा अधिकारियों ने कहा कि 400 से ज्यादा विदेशी पासपोर्ट धारकों को बुधवार को गाजा छोड़ने की इजाजत दी जाएगी। हाल के सप्ताहों में अलग-अलग समय पर सैकड़ों लोग इस क्रॉसिंग पर एकत्र हुए हैं, लेकिन मिस्र, इजराइल और हमास के बीच असहमति के कारण उन्हें निकलने की अनुमति नहीं दी गई है।

हमास द्वारा रिहा किए गए चार बंधकों को छोड़कर किसी को भी गाजा छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में इजराइली बलों ने एक और बंदी को बचाया था। मिस्र के सरकारी मीडिया ने बताया कि 80 से अधिक घायल फलस्तीनियों को चिकित्सा उपचार के लिए बुधवार को गाजा से मिस्र लाया जाएगा।

एम्बुलेंस को मिस्र की ओर से राफा क्रॉसिंग में प्रवेश करते देखा गया, और पास के शहर शेख जुवेद में एक फील्ड अस्पताल स्थापित किया गया है। मिस्र ने कहा है कि वह फलस्तीनी शरणार्थियों की आमद को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि डर है कि इजराइल उन्हें युद्ध के बाद गाजा लौटने की अनुमति नहीं देगा।

बुधवार तड़के, सेवा प्रदाता पाल्टेल और जव्वाल ने गाजा में संचार और इंटरनेट सेवाओं के “पूर्णत: बाधित” होने की सूचना दी। यह पांच दिन के अंदर दूसरी बार संचार सेवाओं में आई व्यापक बाधा है। मानवीय सहायता एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि गाजा में पहले से ही गंभीर स्थिति में इस तरह के ‘ब्लैकआउट’ उनके काम को गंभीर रूप से बाधित करते हैं।

गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल-हमास युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 8,525 तक पहुंच गई है। कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हिंसा और इजराइल की छापेमारी में 122 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 5:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement