facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: तत्काल संघर्षविराम जरूरी, गाजा में फलस्तीनियों के लिए जिंदगी और मौत का सवाल – UN

Advertisement

सुरक्षा परिषद में ज्यादातर वक्ताओं ने सात अक्टूबर को हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमलों की निंदा की जिनमें 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे।

Last Updated- October 31, 2023 | 2:50 PM IST
Immediate ceasefire necessary, question of life and death for Palestinians in Gaza: UN

फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के प्रमुख फिलिप लजारिनी ने सोमवार को विश्व निकाय की एक आपात बैठक में, इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष पर कहा कि ‘तत्काल मानवीय संघर्ष विराम जरूरी है क्योंकि गाजा में लाखों लोगों के लिए जीवन और मृत्यु का प्रश्न है।’ उन्होंने इजराइल पर फलस्तीनियों को ‘सामूहिक दंड’ देने और नागरिकों का जबरन विस्थापन करने का आरोप लगाया।

लजारिनी ने आगाह किया कि भोजन और अन्य सहायता की बाट जोह रहे फलस्तीनियों द्वारा संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के गोदामों में लूटपाट के बाद नागरिक व्यवस्था ध्वस्त होने से ‘गाजा में संयुक्त राष्ट्र की सबसे बड़ी एजेंसी के लिए अपना काम जारी रखना बेहद मुश्किल हो जाएगा।’

लजारिनी ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले के 23 दिन बाद ग़ाज़ा में गंभीर मानवीय स्थिति का सुरक्षा परिषद में वर्णन किया। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यालय ने बताया कि गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 8,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 66 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे हैं तथा हजारों लोग घायल हुए है।

यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने बताया कि मृतकों में 3,400 से अधिक बच्चे शामिल हैं और 6,300 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि गाजा में हर दिन 420 से अधिक बच्चे मारे जा रहे हैं…. यह ऐसी संख्या है जो हमारी आत्मा को झकझोर कर रख देगी।’’

लजारिनी ने कहा, ‘‘यह 2019 से अब तक दुनिया के संघर्षरत क्षेत्रों में हर साल मारे गए बच्चों की संख्या से भी अधिक है।’’ उन्होंने कहा कि ग़ाज़ा में कहीं भी, कोई भी सुरक्षित स्थान नहीं है।

उन्होंने आगाह किया कि मूलभूत सेवाएं चरमरा रही हैं, दवाओं, खाद्य सामग्री, पानी और ईंधन की किल्लत हो रही है और सड़कों पर सीवर का पानी बह रहा है जो बहुत जल्द ही बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करेगा।

सुरक्षा परिषद में ज्यादातर वक्ताओं ने सात अक्टूबर को हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमलों की निंदा की जिनमें 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे। इन वक्ताओं ने उग्रवादियों द्वारा बंधक बना कर ग़ाज़ा ले जाए गए करीब 230 लोगों की तत्काल रिहाई का भी अनुरोध किया।

बहरहाल, प्रत्येक वक्ता ने इस बात पर भी जोर दिया कि इजराइल, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत नागरिकों की रक्षा के लिए तथा उनके जीवन के लिए जरूरी अस्पताल, स्कूल एवं अन्य अवसंरचनाओं की रक्षा के लिए बाध्य है। परिषद में, कई दिनों से ग़ाज़ा की घेरेबंदी कर वहां खाद्य सामग्री, पानी, ईंधन और दवाओं की आपूर्ति रोकने तथा संचार सेवाएं बाधित करने को लेकर इजराइल की आलोचना भी की गई।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement