facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: इजराइली सेना ने गाजा में थोड़ी देर के लिए जमीनी हमला किया

Advertisement

Israel-Hamas War: इजराइल-फलस्तीन के दशकों से चल आ रहे संघर्ष में गाजा में अभी हो रहा खूनखराबा अभूतपूर्व है।

Last Updated- October 26, 2023 | 10:55 PM IST
Israel- Hamas War
Representative Image

Israel-Hamas War: इजराइली सैनिकों और टैंकों ने गुरुवार को उत्तरी गाजा में थोड़ी देर के लिए जमीनी हमला किया। सेना ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय के विनाशकारी हवाई हमलों के बाद एक व्यापक संभावित जमीनी आक्रमण के मद्देनजर ‘‘युद्धक्षेत्र तैयार’’ करने के लिए कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

यह हमला ऐसे वक्त में किया गया है जब संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि गाजा पट्टी में ईंधन खत्म होने की कगार पर है जिससे उसे क्षेत्र में राहत प्रयास को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

इजराइल-फलस्तीन के दशकों से चल आ रहे संघर्ष में गाजा में अभी हो रहा खूनखराबा अभूतपूर्व है। अगर इजरइाल हमास के खात्मे के उद्देश्य से जमीनी आक्रमण शुरू करता है तो गाजा में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में 750 से अधिक लोगों की मौत हो गयी जो एक दिन पहले मारे गए 704 लोगों की संख्या से अधिक है।

Also read: Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में ईंधन की कमी के चलते प्रभावित हो रहे राहत कार्य, UN ने जताई चिंता

हमने केवल आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया- इजराइली सेना

इजराइली सेना ने कहा कि उसने केवल आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है और उसने हमास पर घनी आबादी वाले गाजा में नागरिकों के बीच रहकर अभियान चलाने का आरोप लगाया। युद्ध शुरू होने के बाद से ही फलस्तीनी आतंकवादियों ने इजराइल में रॉकेट हमले किए हैं।

सेना ने बताया कि रातभर किए हमलों के दौरान सैनिकों ने हमास लड़ाकों, आतंकवादी ठिकानों और टैंक रोधी मिसाइल लॉन्चिंग स्थलों पर हमले किए। अभी किसी भी पक्ष ने हताहतों की जानकारी नहीं दी है।

Also read: Israel-Hamas War: गाजा में इजराइली हवाई हमले बढ़े, जान-माल का भारी नुकसान

युद्ध में 6,500 से अधिक फल्स्तीनियों की मौत हो गई

इस बीच, गुरुवार सुबह दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक आवासीय इमारत पर हवाई हमला किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इमारत में 25 विस्थापितों समेत 75 लोग रहते थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युद्ध में 6,500 से अधिक फल्स्तीनियों की मौत हो गयी है। इसमें पिछले सप्ताह एक अस्पताल में हुए धमाके में मारे गए लोग भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 5:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement