facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: इजराइली बलों ने उत्तरी गाजा में फलस्तीनी पुरुषों को हिरासत में लिया

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इजराइली बलों ने आश्रय गृह के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे स्कूल में 15 साल से अधिक आयु के लड़कों एवं पुरुषों को कथित रूप से हिरासत में रखा है।

Last Updated- December 09, 2023 | 11:05 AM IST
गाजा की घटनाओं का असर, वैश्विक स्थिरता के लिए खतरा, Impact of Gaza events, threat to global stability
Representative Image

इजराइली सेना उत्तरी गाजा में फलस्तीनी पुरुषों की घेराबंदी कर हमास आतंकवादियों की तलाश कर रही है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि आम नागरिकों को राहत सामग्री की आपूर्ति करने का उसका अभियान बुरी तरह बाधित हो गया है।

हमास और इजराइल में युद्ध दो महीने से जारी है। फलस्तीनी लोगों को हिरासत में लिया जाना उत्तरी गाजा में इजराइली सेना का नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश को दर्शाता है। हमास के भारी प्रतिरोध के बीच उत्तरी गाजा के शहरी इलाकों में भीषण संघर्ष जारी है। सैन्य बलों और टैंकों के आने के छह सप्ताह बाद भी इलाके में हजारों लोग रह रहे हैं।

बेइत लहिया शहर में लोगों को सामूहिक रूप से हिरासत में लिए जाने की पहली तस्वीरें बृहस्पतिवार को सामने आईं जिनमें दर्जनों पुरुष अर्द्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घुटनों के बल बैठे दिख रहे हैं और उनके हाथ पीछे की ओर बंधे हैं। कुछ पुरुषों का सिर झुका हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इजराइली बलों ने आश्रय गृह के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे स्कूल में 15 साल से अधिक आयु के लड़कों एवं पुरुषों को कथित रूप से हिरासत में रखा है।

अमेरिका ने गाजा में तत्काल मानवीय संघर्ष विराम की मांग कर रहे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लगभग सभी सदस्यों और कई अन्य देशों द्वारा समर्थित एक प्रस्ताव के खिलाफ विश्व निकाय में शुक्रवार को वीटो का इस्तेमाल किया। प्रस्ताव के समर्थकों ने तीसरे महीने भी युद्ध जारी रहने पर और लोगों की मौत तथा तबाही को लेकर आगाह किया और इसे दुखद दिन बताया।

संयुक्त राष्ट्र की 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव के पक्ष में एक के मुकाबले 13 वोट पड़े। ब्रिटेन मतदान से दूर रहा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने परिषद में कहा कि गाजा में ‘‘मानवीय सहायता प्रणाली पूरी तरह ढहने का अत्यधिक जोखिम’’ है।

हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर अप्रत्याशित हमला कर दिया था जिसके बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादी संगठन को कुचलने का संकल्प लिया। इजराइल ने शुरुआत में गाजा के उत्तरी हिस्से में हवाई और जमीनी हमले किए जिसके कारण हजारों निवासियों को दक्षिण की ओर से जाना था। इजराइल ने एक सप्ताह पहले अपने जमीनी हमलों का विस्तार कर मध्य एवं दक्षिणी गाजा को भी निशाना बनाया। फलस्तीन की कुल जनसंख्या लगभग 23 लाख है और उत्तरी गाजा में हमलों के कारण लगभग पूरी आबादी दक्षिणी गाजा में स्थानांतरित हो गई है। इनमें से कई लोगों तक मानवीय सहायता पहुंच नहीं पा रही।

मध्य गाजा में इजराइली विमानों ने शुक्रवार को नुसीरात और मघाजी के शरणार्थी शिविरों पर हमास के अधिकारियों के लिए एक संदेश के साथ पर्चे गिराए जिनमें लिखा था, ‘‘हमास नेताओं के लिए: जीवन के बदले जीवन, आंख के बदले आंख और जिसने भी इसकी शुरुआत की, दोषी वही है। यदि हम सजा देते हैं, तो उसी तरह की सजा देंगे, जो हमने भुगती है।’’

इसके कुछ घंटों बाद नुसीरात में एक आवासीय इमारत में हमला हुआ। एक निकटवर्ती अस्पताल ने बताया कि हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। इजराइली सरकार के प्रवक्ता इलिओन लेवी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरी गाजा में उन असैन्य क्षेत्रों से पुरुषों को हिरासत में लिया गया है जिन्हें कई सप्ताह पहले ही खाली कर दिए जाने की अपेक्षा की गई थी। सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि पिछले 48 घंटों में करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि हमास के कमांडर समेत कई लोगों को पूछताछ के लिए इजराइल ले जाया गया है। इजराइल का कहना है कि हमास ने सात अक्टूबर को जिन करीब 240 लोगों को बंधक बनाया था, उनमें से 137 अब भी उसकी कैद में है। इजराइली बलों ने शुक्रवार को गाजा में एक स्थल से इजलाइली बंधकों को रिहा कराने की असफल कोशिश की।

Advertisement
First Published - December 9, 2023 | 11:02 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement