facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: मारे गए फलस्तीनियों की संख्या 10 हजार से अधिक हुई- गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय

Advertisement

गाजा के चरमपंथी समूह हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजराइल पर किये गये हमले के बाद से युद्ध चल रहा है।

Last Updated- November 06, 2023 | 8:34 PM IST
Israel attacks Gaza again, evacuates city near Lebanon before possible ground attack
Representative Image

Israel-Hamas War: हमास शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल के साथ चल रहे युद्ध में 10 हजार से अधिक फलस्तीनियों की मौत हुई है। सोमवार को जारी ये आंकड़े दर्शाते हैं कि 75 वर्ष पहले इजराइल की स्थापना के बाद से यह संघर्ष का सबसे घातक दौर है।

हमास ने लगभग 240 लोगों को बंधक बनाया

गाजा के चरमपंथी समूह हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजराइल पर किये गये हमले के बाद से युद्ध चल रहा है। हमास के हमले में इजराइल में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हमास ने लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया है।

Also read: Israel-Hamas War: युद्ध में तेजी की आशंकाओं के बीच Israel पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन

गाजा में अब तक 10,022 लोग मारे जा चुके

हमास के हमले के जवाब में इजराइल ने गाजा में हवाई हमले किये और अब जमीनी स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा में अब तक 10,022 लोग मारे जा चुके हैं, इसमें नागरिकों के साथ लड़ाके भी शामिल हैं।

माना जा रहा है कि ज्यादातर लोग इजरायली हवाई हमलों में मारे गये। हालांकि, इजराइल का कहना है कि फलस्तीन चरमपंथी समूह द्वारा दागे गये 500 से अधिक रॉकेट विफल होने के कारण गाजा में गिर गये, जिसके कारण ज्यादातर मौतें हुईं।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 8:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement