facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Iran Tension: इजराइल ने लिया बदला! ईरान के एयरपोर्ट पर किया मिसाइल अटैक

Advertisement

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने गुरुवार को इजरायल को किसी भी सैन्य कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी।

Last Updated- April 19, 2024 | 2:10 PM IST
Israel-Iran
File Photo

Israel Iran Tension: इजराइल-ईरान के खबरों के बीच ताजा जानकारी मिल रही है कि इजराइली मिसाइलों ने ईरान में हमला किया है। एबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली मिसाइलों ने ईरान में एक साइट को निशाना बनाया है।

ईरान के ईसफहान शहर के एयरपोर्ट पर जबरदस्त धमाका सुना गया। हालांकि, इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। गौर करने वाली बात ये है कि ईसफहान में कई न्यूक्लियर साइट मौजूद हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक अमेरिकी अधिकारी ने एबीसी न्यूज को बताया है कि इजरायल की मिसाइलों ने ईरान पर हमला किया है। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि मिसाइलें ईराक या सीरिया तक भी पहुंचीं हैं या नहीं। ईसफहान के अलाव तबरेज शहर में भी धमाके सुने गए हैं। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पश्चिमी ईरान में कर्शियल फ्लाइट्स को शुक्रवार सुबह से ही डावयर्ट किया जा रहा है।

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री ने इजरायल को चेतावनी दी थी। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने गुरुवार को इजरायल को किसी भी सैन्य कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी। सीएनएन के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘अगर इजरायली शासन फिर से दुस्साहस करते हुए ईरानी हितों के खिलाफ कार्रवाई करता है, तो हमारी ओर से अगली प्रतिक्रिया तत्काल और बड़े स्तर पर होगी।’

बता दें, 13 अप्रैल को ईरान ने पहली बार इजरायल पर हमला बोला था। उस दौरान इजरायल पर 300 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दागे गए थे। ईरान ने दमास्कस में ईरानी दूतावास पर 1 अप्रैल को हुए हमले के जवाब में 13 अप्रैल को कार्रवाई थी।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 8:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement