facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेल में बंद इमरान खान एवं उनकी पत्नी नए भ्रष्टाचार मामले में 8 दिनों की हिरासत में भेजे गए

Advertisement

एनएबी के अनुरोध पर हिरासत की अवधि अधिकतम 40 दिनों तक के लिए बढ़ायी जा सकती है बशर्ते कि संदिग्धों की जांच के लिए ऐसा करने की जरूरत हो।

Last Updated- July 14, 2024 | 8:19 PM IST
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कुछ नेता सैन्य प्रतिष्ठान के संपर्क में हैं : इमरान खान , Some leaders of Pakistan Tehreek-e-Insaf are in touch with military establishment: Imran Khan

पाकिस्तान की एक अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एवं उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कथित भ्रष्टाचार के एक नये मामले की जांच के वास्ते रविवार को आठ दिनों की हिरासत के लिए भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारियों को सौंप दिया ।

जिला एवं सत्र अदालत ने शनिवार को गैर इस्लामी शादी मामले में दोनों की दोषसिद्धि खारिज कर दी थी जिसके शीघ्र बाद उन्हें राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने गिरफ्तार कर लिया था। इस अदालत के संक्षिप्त आदेश में यह भी कहा गया था कि यदि अन्य मामलों में दोनों वांछित नहीं हैं तो उन्हें तत्काल रिहा कर दिया जाए।

खान दंपती के विरूद्ध नया तोशखाना मामला दर्ज करने वाली एनएबी ने रविवार को दोनों को जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अली वारिच के सामने पेश किया। न्यायाधीश ने कड़े सुरक्षा कारणों से अडियाला जेल के अंदर ही सुनवाई की।

खान दंपती को गिरफ्तार करने वाली टीम की अगुवाई करने वाले एनएबी के उपनिदेशक मोहसिन हारून ने अदालत से अनुरोध किया कि दोनों को ब्यूरो की हिरासत में भेजा जाए। अदालत ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद दोनों को आठ दिनों के लिए एनएबी की हिरासत में भेज दिया। अदालत ने दोनों को 22 जुलाई को पेश करने का भी आदेश दिया।

एनएबी के अनुरोध पर हिरासत की अवधि अधिकतम 40 दिनों तक के लिए बढ़ायी जा सकती है बशर्ते कि संदिग्धों की जांच के लिए ऐसा करने की जरूरत हो।

नया तोशखाना मामला इस आरोप पर आधारित है कि खान की सरकार के दौरान इस दंपत्ति ने नियमों का उल्लंघन कर सरकारी खजाने से उपहार खरीदे थे। यह तीसरा तोशखाना मामला है तथा पिछले दो तोशखाना मामलों में खान की सजा को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय निलंबित कर चुका है।

Advertisement
First Published - July 14, 2024 | 8:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement