facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JPMorgan का AI बेस्ड कैशफ्लो मॉडल हो रहा पॉपुलर, 90 फीसदी मैनुअल काम में हो सकती है कटौती

Advertisement

बैंक ऑफ अमेरिका के पास एक एआई कैशप्रो फोरकास्टिंग टूल है जो मुफ्त में कैश फ्लो को ट्रैक करता है और आरबीसी के पास एनओएमआई (NOMI) नाम का एक ऐसा ही AI टूल है।

Last Updated- March 08, 2024 | 10:28 AM IST
Indian IT firms set for 'washout' year, focus now on 2025: JP Morgan

देश-दुनिया में AI को लेकर चर्चा चल रही है कि कैसे ये लोगों का काम कम सकता है। यानि कि मैनुअल काम को AI की मदद से आसानी से अब टैक्नॉलजी की सहायता से किया जा सकता है। बहुत सारी जगहों पर AI टूल का इस्तेमाल करके मैनुअल काम को कम किया गया है।

आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस किस तरह से मैनुअल काम में कटौती का कारण बन रहा है या यूं कहें कि कैसे AI लोगों का काम छीन रहा है उसके कई उदाहरण सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक और मामला सामने आया है जहां पर एआई ने 90 फीसदी तक मैनुअल काम में कटौती की है।

हम बात कर रहे हैं जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी के AI-Aided कैशफ्लो मॉडल की। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, जेपी मॉर्गन ने पिछले साल अपने कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए एक मुफ्त कैश फ्लो इंटेलिजेंस एआई (Free Cash Flow Intelligence AI) टूल लॉन्च किया था।

अब बैंक ने बताया कि इस टूल ने इंसानों के हाथों होने वाले मैनुअल काम को 90 फीसदी तक कम करने में मदद की है। रिपोर्ट के अनुसार लगभग 2,500 ग्राहक एआई टूल का उपयोग करते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि ये टूल इतना सफल हो रहा है कि आगे चलकर जेपी मॉर्गन इसके लिए शुल्क बी चार्ज कर सकता है।

फीस चार्ज करना शुरू कर सकता है जेपी मॉर्गन

जेपी मॉर्गन की होलसेल पेमेंट यूनिट में डेटा और एनालिटिक्स के प्रमुख टोनी विमर ने एक इंटरव्यू में कहा, “हम इस टूल में निवेश करना जारी रखेंगे क्योंकि हम देखते हैं कि हम वास्तव में इस वर्कफ़्लो को क्रैक करना शुरू कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, लगभग एक साल पहले लॉन्च होने के बाद से, उनकी कंपनी के पास अब लगभग 2,500 ग्राहक हैं जो उत्पाद का उपयोग कर रहे हैं।

विमर ने कहा कि यह उपकरण, जो कॉर्पोरेट खजाने को कैश फ्लो एनालिसिस और फोरकास्ट करने की सुविधा देता है, ने अपने ग्राहकों से “जबरदस्त” रुचि देखी है जो वर्तमान में इसे मुफ्त में उपयोग करते हैं। उनकी कंपनी भविष्य में कैश फ्लो इंटेलिजेंस नामक समाधान का उपयोग करने के लिए अपने ग्राहकों से शुल्क लेने पर विचार कर रही है।

दुनिया के सबसे बड़े बैंक उत्पादकता बढ़ाने और लागत कम करने के उद्देश्य से आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस का उपयोग बढ़ा रहे हैं।

कई बैंकों के पास है AI Tools

जेपी मॉर्गन की ही तरह दुनिया के कई अन्य बड़े बैंकों के पास भी अपने एआई टूल्‍स हैं। बैंक ऑफ अमेरिका के पास एक एआई कैशप्रो फोरकास्टिंग टूल है जो मुफ्त में कैश फ्लो को ट्रैक करता है और आरबीसी के पास एनओएमआई (NOMI) नाम का एक ऐसा ही AI टूल है।

जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमन ने बीते अक्टूबर में कहा था कि अगर एआई का इस्तेमाल अच्छे से किया गया तो अगली पीढ़ी को संभवत: हफ्ते में महज 3.5 दिन काम करने की जरूरत होगी।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 10:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement