facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kuwait fire: कुवैत की एक इमारत में लगी भीषण आग, भारतीयों सहित 41 लोगों की मौत कई घायल

Advertisement

स्थानीय मीडिया के अनुसार गृह मंत्री शेख फहाद अल-यूसुफ अल-सबा ने घटना स्थल के दौरे के दौरान मृतकों की संख्या की पुष्टि की और इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

Last Updated- June 12, 2024 | 6:45 PM IST
कुवैत की एक इमारत में लगी भीषण आग, भारतीयों सहित 41 लोगों की मौत, Kuwait fire: A massive fire broke out in a building in Kuwait, 41 people including Indians died

Kuwait fire: कुवैत की एक इमारत में बुधवार तड़के लगी भीषण आग में भारतीयों सहित कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आग का कारण नियमों के उल्लंघन प्रतीत होता है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार गृह मंत्री शेख फहाद अल-यूसुफ अल-सबा ने घटना स्थल के दौरे के दौरान मृतकों की संख्या की पुष्टि की और इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

इमारत में रहते थे लगभग 160 लोग

अधिकारियों ने बताया कि आग बुधवार तड़के कुवैत के दक्षिण मंगाफ जिले में स्थित में छह मंजिला इमारत की रसोई में लगी। कथित तौर पर इमारत में लगभग 160 लोग रहते थे, जो एक ही कंपनी के कर्मचारी हैं। हालांकि वे किन देशों से संबंध रखते हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

अंग्रेजी भाषा के अखबार ‘अरब टाइम्स’ की खबर में कहा गया कि अपराध-विज्ञान विभाग के महानिदेशक मेजर जनरल ईद अल-ओवैहान ने कहा कि मृतकों की संख्या 35 से अधिक हो गई है। खबर के मुताबिक, 15 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से चार की बाद में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में से अधिकतर भारतीय नागरिक थे, जिनकी उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच थी।

कुवैत में भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर


कुवैत में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज भारतीय श्रमिकों से जुड़ी दुखद आग दुर्घटना के संबंध में दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे अपडेटेड जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन पर संपर्क करें। दूतावास हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान पांच अग्निशमन कर्मी घायल हो गए। इसमें कहा गया है कि अधिकतर लोगों की मौत सोते समय धुएं के कारण दम घुटने से हुई। बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

विदेश मंत्री एस.जयशंकर घटना पर जताया दुख


विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कुवैत सिटी में आग लगने की घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। खबर है कि 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे राजदूत मौके पर गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।”

भारतीय दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत में आग लगने की एक घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि वहां स्थित भारतीय दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुवैत सिटी में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने निकट और प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।’’

फारस की खाड़ी के दूसरे देशों की तरह कुवैत में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक काम करते हैं, जिनकी संख्या स्थानीय आबादी से कहीं ज्यादा है। कुवैत में 2022 में एक तेल शोधन कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 5:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement