facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Libya floods: 6,000+ मौतें, 10,000 से ज्यादा लापता, कुछ समुद्र में बहे तो हजारों के मलबों में दबे होने की आशंका

Advertisement

लीबिया में विनाश कर रहे भूमध्यसागरीय तूफान Daniel ने जहां हजारों लोगों की जान ले ली वहीं अधिकारियों का कहना है कि करीब 10,000 से ज्यादा लोग लापता हैं

Last Updated- September 14, 2023 | 9:53 AM IST
Over 6,000 killed, more than 30,000 displaced after floods in Libya
Reuters

Libya Floods: पूरे लीबिया में बाढ़ की तबाही ने कोहराम मचा रखा है। देश के सबसे ज्यादा तबाह शहर डर्ना के रहने वाले लोग अपनों की तलाश कर रहे हैं। कोई अपने परिवार के लोगों को तो कोई अपने रिश्तेदारों को। इस विनाशकारी बाढ़ में हजारों मौतें हो चुकीं हैं और यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। CNN की खबर के मुताबिक, अभी तक बाढ़ की वजह से 6000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

लीबिया में विनाश कर रहे भूमध्यसागरीय तूफान डेनियल ने जहां हजारों लोगों की जान ले ली वहीं अधिकारियों का कहना है कि करीब 10,000 से ज्यादा लोग लापता हैं। अधिकारियों को डर है कि ये लापता लोग शायद समुद्र में बह गए हों या महानगर पर बिखरे मलबे के नीचे दब गए हों।

संयुक्त राष्ट्र (UN) की सहायता एजेंसी OCHA ने कहा कि यह आंकड़ा कम से कम 5,000 था।

Also Read: Vietnam Fire: वियतनाम की राजधानी में इमारत में आग लगने से 56 लोगों की मौत

मिस्त्र के 87 लोग गंवा चुके जान

वहां काम कर रहे कार्यकर्ताओं के अनुसार, अस्पतालों में मुर्दाघरों की भरमार है। जो लोग इस आपदा में अपनी जान बचा पाए हैं, उनके इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मिस्र के उत्प्रवास (emigration ) मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने लीबिया में मारे गए 87 मिस्र पीड़ितों को दफनाया।

Libya Floods में 30,000 से ज्यादा लोग विस्थापित

लीबिया में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के अनुसार, डर्ना में बाढ़ से 30,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं यानी उन्हें राहत एवं बचाव कार्य के तहत दूसरी जगह पर ले जाया गया है। CNN की रिपोर्ट ने बताया कि वहां के इलाकों में इस तरह से नुकसान हो गया है कि बचाव के लिए आने-जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुल सात में से केवल 2 जगहों से ही डर्ना शहर में एंट्री की जा सकती है।

Also Read: गोपनीय दस्तावेज मामलाः अदालत ने Imran Khan की न्यायिक हिरासत 26 सितंबर तक बढ़ाई

CNN के मुताबिक, इस्लामिक परंपराओं का सम्मान करने के लिए कि मृतकों को तीन दिनों के भीतर दफनाया जाना चाहिए, ऐसे में अधिकारी शवों के लिए मलबे के पहाड़ों के बीच खुदाई कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement