facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुसी राष्ट्रपति पुतिन के विरोधी नवलनी की मां ने अपने बेटे के शव के लिए अदालत में दायर की याचिका

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार नवलनी की मां ल्यूडमिला नवलनाया ने आर्कटिक शहर सलेकहार्ड की एक अदालत में यह याचिका दासर की है

Last Updated- February 21, 2024 | 8:28 PM IST
Russian opposition leader Alexei Navalny dies in prison at the age of 47, President Putin never took his name रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की 47 वर्ष की उम्र में जेल में मौत, राष्ट्रपति पुतिन ने कभी नहीं लिया था उनका नाम

रूस के दिवंगत विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मां ने अपने बेटे के शव के लिए अदालत से गुहार लगाई है। इससे पहले अधिकारियों ने उनके बेटे का शव देने से इनकार कर दिया था। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तास ने अदालत के अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस मामले में चार मार्च को बंद कमरे में सुनवाई निर्धारित की गई है। रिपोर्ट के अनुसार नवलनी की मां ल्यूडमिला नवलनाया ने आर्कटिक शहर सलेकहार्ड की एक अदालत में यह याचिका दासर की है। नवलनाया शनिवार से अपने बेटे का शव पाने की कोशिश कर रही हैं।

नवलनी की टीम ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि नवलनी का शव कहां रखा गया है। ल्यूडमिला नवलनाया ने मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हस्तक्षेप करने और उनके बेटे का शव उन्हें सौंपने की अपील की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘व्लादिमीर पुतिन, मैं आपसे अपील करती हूं। इस मामले का समाधान केवल आप कर सकते हैं। मुझे अपने बेटे का शव देखने दें। मेरी मांग है कि शव तत्काल मुझे दिया जाए, ताकि मैं उसे सम्मान के साथ दफना सकूं।’’

इस बीच, ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने लंदन में बुधवार को कहा कि ब्रिटेन ने उस जेल (पीनल कॉलोनी) के छह अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है जहां पिछले हफ्ते नवलनी की मृत्यु हो गई थी।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि नवलनी को जेल में इलाज से वंचित रखा गया और उन्हें ऐसी जगह रखा गया जहां का तापमान शून्य से 32 डिग्री सेल्सियस तक नीचे था।

विदेश कार्यालय ने कहा, “यह स्पष्ट है कि रूसी अधिकारी नवलनी को एक खतरे के रूप में देखते थे और इसलिए उन्होंने नवलनी को चुप कराने की बार-बार कोशिश की। यही कारण है कि हम उस जेल के वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं जहां उन्होंने अपने अंतिम महीने बिताए।’

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 8:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement