facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nobel Prize 2023: नॉर्वे के राइटर जॉन फॉसे को मिला साहित्य में नोबेल पुरस्कार

Advertisement

नोबेल कमेटी का मानना है कि जॉन फोसे ने अपने नाटकों और कहानियों के जरिये उन लोगों को आवाज दी है जो अपनी बातें कहने या रखने में सक्षम नहीं थे।

Last Updated- October 05, 2023 | 10:53 PM IST
Nobel Award Jon Fosse

Nobel Prize 2023 in Literature: साहित्य क्षेत्र में मिलने वाले नोबेल अवॉर्ड का गुरुवार को ऐलान कर दिया गया। इस साल यह प्रतिष्ठित अवार्ड नॉर्वे के राइटर जॉन फॉसे (Jon Fosse) को मिला है।

साहित्य में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है। यह 1895 में अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत द्वारा स्थापित पांच नोबेल पुरस्कारों में से एक है।

नोबेल पुरस्कार के ऑफिशियल पेज के अनुसार, फॉसे को उनके इनोवेटिव प्ले (नाटकों) और कहानियों के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। नोबेल कमेटी का मानना है कि जॉन फोसे ने अपने नाटकों और कहानियों के जरिये उन लोगों को आवाज दी है जो अपनी बातें कहने या रखने में सक्षम नहीं थे।

फॉसे को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में किंग कार्ल XVI गुस्ताफ से नोबेल पुरस्कार मिलेगा। उस दिन वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की 1896 की मृत्यु की सालगिरह है।

फॉसे के काम की तुलना अक्सर सैमुअल बेकेट से की जाती है। हालांकि, फॉसे का काम न्यूनतर होता है और यह आसान भाषा में होता है जिससे उनका लिखा हुआ संदेश लोगों तक सीधा पहुंचता है। 64 वर्षीय फॉसे को कई वर्षों से नोबेल पुरस्कार की रेस में शामिल थे और इस बार उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा इस बार चिकित्सा क्षेत्र का पुरस्कार काटालिन कारिको (Katalin Kariko) और ड्रयू वीसमैन (Drew Weissman) को कोविड-19 से लड़ने के लिए MRNA टीकों के विकास से संबंधित उनकी खोजों के लिए प्रदान किया जाएगा।

कारिको हंगरी स्थित सेगेन्स यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, वहीं पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाते हैं। वीसमैन ने पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में कारिको के साथ यह अनुसंधान किया

नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद इनाम दिया जाता है। यह धन पुरस्कार के संस्थापक स्वीडिश नागरिक अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दिया जाता है जिनका 1896 में निधन हो गया था।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 5:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement