facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nobel Prize in Chemistry: Google Deepmind के CEO समेत 3 वैज्ञानिकों को मिलेगा पुरस्कार, क्या हैं उनके योगदान?

Advertisement

Nobel Prize in Chemistry: डेविड बेकर के अलावा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार संयुक्त रूप से डेमिस हस्साबिस (Demis Hassabis) और जॉन एम. जंपर (John M. Jumper) को दिया गया है।

Last Updated- October 09, 2024 | 6:27 PM IST
Google Deepmind CEO Hassabis among 3 winners of Nobel Prize in Chemistry Nobel Prize in Chemistry: Google Deepmind के CEO डेमिस हस्साबिस समेत 3 वैज्ञानिकों को मिलेगा पुरस्कार, जानें उनके बारे में

Nobel Prize in Chemistry: हर साल नोबेल पुरस्कार देने वाली रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज बुधवार को ऐलान किया कि 2024 के रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार डेविड बेकर (David Baker) को दिया जाएगा। उनके अलावा, यह प्रतिष्ठित पुरस्कार संयुक्त रूप से डेमिस हस्साबिस (Demis Hassabis) और जॉन एम. जंपर (John M. Jumper) को भी दिया गया है।

बेकर को प्रोटीन डिजाइन में अपने योगदान के लिए और हस्साबिस और जंपर को कल्पनाशील प्रोटीन स्ट्रक्चर (protein structure prediction) में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। एकेडमी ने विजेताओं की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, ‘2024 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रोटीन से जुड़ा है, जो जीवन के सरल रासायनिक उपकरणों के बारे में है।’

नोबेल कमेटी ने कहा कि 2003 में बेकर ने एक नया प्रोटीन डिजाइन किया था और तब से उनके रिसर्च ग्रुप ने एक के बाद एक कल्पनाशील प्रोटीन का निर्माण किया है, जिसमें ऐसे प्रोटीन शामिल हैं जिनका उपयोग फार्मास्यूटिकल्स, टीकों, नैनोमैटेरियल और छोटे सेंसर के रूप में किया जा सकता है।

समिति ने कहा कि हस्साबिस और जंपर ने एक ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल तैयार किया जो लगभग उन सभी 20 करोड़ प्रोटीन की संरचना का पूर्वानुमान व्यक्त करने में सक्षम है जिनकी पहचान रिसर्चर्स ने की है।

एकेडमी ने कहा, अल्फाफोल्ड2 के रूप में जाना जाने वाला हस्साबिस और जंपर का AI मॉडल लगभग 20 करोड़ प्रोटीन के स्ट्रक्चर की भविष्यवाणी करने में सक्षम है। इसके निर्माण के बाद से, इस मॉडल का उपयोग 190 देशों के 20 लाख से अधिक लोग कर चुके हैं।

केमिस्ट्री के लिए नोबल विजेताओं के बारे में:

बेकर का जन्म 1962 में वाशिंगटन के सिएटल में हुआ था। वर्तमान में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। उन्होंने 1989 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और उनकी रिसर्च का विभिन्न साइंटिफिक फील्ड में इनोवेटिव प्रयोग है।

हस्साबिस का जन्म 1976 में यूनाइटेड किंगडम के लंदन में हुआ था। वे गूगल डीपमाइंड के सीईओ हैं। उन्होंने 2009 में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और गूगल डीपमाइंड में AI रिसर्च का नेतृत्व करते हैं।

जंपर का जन्म 1985 में हुआ। वे लंदन स्थित गूगल डीपमाइंड में एक सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट हैं। उन्होंने 2017 में शिकागो यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

इन प्रतिष्ठित सम्मानों के अतिरिक्त, तीनों विजेताओं को 11 मिलियन यानी 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसे दो भागों में बांटा जाएगा: आधा बेकर को और बाकी बचा आधा हस्साबिस और जंपर को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।

Advertisement
First Published - October 9, 2024 | 6:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement