facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब अबू धाबी में खुलेगा IIT दिल्ली का कैंपस, PM मोदी के UAE दौरे पर लिया गया बड़ा फैसला

Advertisement

हाल में IIT मद्रास ने जंजीबार-तंजानिया में अपना परिसर स्थापित करने की घोषणा की थी

Last Updated- July 15, 2023 | 5:22 PM IST
Now IIT Delhi tour will open in Abu Dhabi, PM Modi took big decision on UAE tour

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली का कैंपस अबू धाबी में स्थापित किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में शिक्षा मंत्रालय और अबू धाबी के शिक्षा एवं ज्ञान विभाग के साथ इस उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को अबू धाबी पहुंचे। उन्होंने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘IIT दिल्ली का अबू धाबी परिसर पारस्परिक समृद्धि और वैश्विक भलाई के लिए ज्ञान की ताकत का लाभ उठाने का खाका तैयार करेगा।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में IIT दिल्ली के अबू धाबी परिसर स्थापित करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर से भारतीय शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण का एक नया अध्याय शुरू होगा।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, IIT दिल्ली के अबू धाबी परिसर में जनवरी 2024 से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और अगले साल सितंबर से स्नातक पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत अकादिमक कार्यक्रम, पाठ्यक्रम आदि IIT दिल्ली द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। डिग्री IIT दिल्ली प्रदान करेगी।

मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों का इससे काफी लाभ होगा। हाल में IIT मद्रास ने जंजीबार-तंजानिया में अपना परिसर स्थापित करने की घोषणा की थी। यह देश से बाहर स्थापित होने वाला किसी IIT का पहला परिसर होगा।

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 5:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement