facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेल की कीमतों में गिरावट की संभावना, इजराइल ने ईरान पर हमले में दिखाया संयम

Advertisement

शनिवार तड़के बड़ी संख्या में इजराइली लड़ाकू विमानों ने तेहरान और पश्चिमी ईरान के पास मिसाइल फैक्ट्रियों और अन्य ठिकानों पर तीन दौर के हवाई हमले किए।

Last Updated- October 27, 2024 | 5:45 PM IST
Crude Oil

तेल की कीमतों में सोमवार को गिरावट आने की संभावना है। विश्लेषकों ने यह अनुमान, इस सप्ताह के अंत में ईरान (Iran) पर इजराइल (Israel) की जवाबी कार्रवाई को देखते हुए जताया है। शनिवार तड़के यानी 26 अक्टूबर को इजराइल ने ईरान पर हमला तो किया मगर उसकी राजधानी तेहरान (Tehran) के तेल (oil) और परमाणु बुनियादी ढांचे (nuclear infrastructure) को नुकसान नहीं पहुंचाया और न ही ऊर्जा आपूर्ति (energy supplies) को किसी तरह से बाधित करने का प्रयास किया।

पिछले सप्ताह, ब्रेंट और यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बाजार में अस्थिरता थी क्योंकि 1 अक्टूबर को ईरान के मिसाइल हमले पर इजराइल की प्रतिक्रिया और अगले महीने होने वाले अमेरिकी चुनावों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी।

शनिवार तड़के बड़ी संख्या में इजराइली लड़ाकू विमानों ने तेहरान और पश्चिमी ईरान के पास मिसाइल फैक्ट्रियों और अन्य ठिकानों पर तीन दौर के हवाई हमले किए। यह मध्य पूर्व के प्रतिद्वंद्वियों के बीच बढ़ते संघर्ष का सबसे ताजा घटनाक्रम है।

ओनिक्स (Onyx) में रिसर्च हेड हैरी त्चिलिंगुरियन (Harry Tchilinguirian) ने पेशेवरों के प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर कहा, “बाजार ने बड़ी राहत की सांस ली है; इजराइल की ईरान पर संभावित प्रतिक्रिया की अज्ञात अनिश्चितता अब समाप्त हो गई है।”

उन्होंने कहा, “इजराइल ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) के जाने के बाद हमला किया, और अमेरिकी प्रशासन के लिए इससे बेहतर परिणाम की उम्मीद नहीं की जा सकती थी, क्योंकि अमेरिकी चुनावों में अब दो सप्ताह से भी कम समय बचा है।”

ईरान ने शनिवार को ईरानी सैन्य ठिकानों पर इजराइली हवाई हमले को कम महत्व देते हुए कहा कि इससे केवल मामूली नुकसान हुआ है।

Also read: Swiggy को सता रहा खराब IPO का डर, एक बार फिर से घटाया वैल्यूएशन; ब्लैकरॉक और CPPIB करेंगे निवेश

सिडनी (Sydney) में IG बाजार विश्लेषक टोनी सिकामोर (Tony Sycamore) ने कहा, “इजराइल तेल के बुनियादी ढांचे पर हमला नहीं कर रहा है, और रिपोर्ट है कि ईरान हमले का जवाब नहीं देगा, जिससे अनिश्चितता दूर हो गई है।”

उन्होंने कहा, “इस बात की पूरी संभावना है कि जब कच्चे तेल का वायदा बाजार कल (28 अक्टूबर, सोमवार) फिर से खुलेगा तो हम ‘अफवाह खरीदें, तथ्य बेचें’ जैसी प्रतिक्रिया देखेंगे।” उन्होंने कहा कि WTI की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर लौट सकती है।

त्चिलिंगुरियन का मानना है कि तेल की कीमतों में जो भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम जुड़ा हुआ था, वह तेजी से कम होगा और ब्रेंट की कीमतें 74-75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर लौट सकती है।

यूबीएस कमोडिटी विश्लेषक गियोवन्नी स्टौनोवो (Giovanni Staunovo) को भी उम्मीद है कि सोमवार को तेल की कीमतें कम होंगी क्योंकि ईरान के हमले पर इजराइल की प्रतिक्रिया संयमित प्रतीत होती है।

उन्होंने कहा, “लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस तरह की नकारात्मक प्रतिक्रिया केवल अस्थायी होगी, क्योंकि मेरा मानना है कि बाजार ने बड़े जोखिम वाले प्रीमियम की कीमत नहीं लगाई है।”

Advertisement
First Published - October 27, 2024 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement